मुंबई. 79 साल की उम्र में शशि कपूर का निधन हो गया है। वो पिछले तीन हफ्ते से बीमार थे। मुंबई के कोकिला बेन अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। गौरतलब है कि शशि ने करीब 160 फिल्मों में काम किया था। जिसमें से जब-जब फूल खिले, कन्यादान, शर्मीली, आ गले लग जा, रोटी कपड़ा और मकान, चोर मचाए शोर, दीवार कभी-कभी और फकीरा जैसी कई फिल्में उनकी हिट लिस्ट में शामिल थीं।
साल 2011 में शशि कपूर को भारत सरकार ने पद्म भूषण से सम्मानित किया था। 2015 में उन्हें दादा साहेब पुरस्कार भी मिल चुका था। कपूर खानदान के वो ऐसे तीसरे शख्स थे जिन्हें ये सम्मान हासिल हुआ था। शशि कपूर की मौत से पूरा बॉलीवुड सदमे में आ गया है। उनकी मौत पर सोशल मीडिया पर सेलेब्स ने रिएक्ट करना शुरू कर दिया है।
