नई दिल्ली. कांग्रेस के अगले अध्यक्ष राहुल गांधी होंगे। सोमवार को उन्होंने यहां नॉमिनेशन फाइल किया। इस पर बीजेपी ने तंज कसा है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा- “कांग्रेस देश के लिए बोझ बन गई है। राहुल गांधी के पार्टी का अध्यक्ष बन जाने के बाद यह बोझ कम हो जाएगा।” उधर, मनमोहन सिंह ने कहा- राहुल पार्टी के चहेते हैं। बता दें कि राहुल के नॉमिनेशन करते वक्त सीनियर लीडर कमलनाथ, शीला दीक्षित, मोतीलाल वोरा, तरुण गोगोई राहुल के नाम के प्रस्तावक बने। इस मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भी मौजूद रहे। समझा जा रहा है कि चुनाव में राहुल अकेले उम्मीदवार ही रहेंगे। सोमवार को नामांकन की आखिरी तारीख है। रविवार तक किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया था।
– बतौर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल की ताजपोशी का एलान 5 दिसंबर को हो सकता है। ऐसा इसलिए मुमकिन है, क्योंकि इस बात की संभावना नहीं के बराबर है कि राहुल के मुकाबले के लिए कांग्रेस का कोई दूसरा नेता मैदान में उतरे।
– 1 से 4 दिसंबर तक नामांकन भरा जाना तय था। 5 को इनकी स्क्रूटनी होगी। एक से ज्यादा नामांकन होने पर 16 को वोटिंग और 19 को नतीजे जारी होंगे।
सोनिया गांधी 19 साल से कांग्रेस की प्रेसिडेंट हैं।
– सूत्र कहते हैं कि राहुल के खिलाफ कोई नहीं खड़ा होगा। ऐसे में 5 दिसंबर को वे निर्विरोध चुने जाएंगे। गुजरात में 9 और 14 दिसंबर को मतदान हैं। अध्यक्ष चुने जाने पर यह पद संभालने वाले राहुल नेहरू-गांधी परिवार के छठे शख्स होंगे। कांग्रेस में सोनिया सबसे ज्यादा 19 साल से अध्यक्ष हैं।
