भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में दिवाली की रात एक जोरदार धमाके से थाना तलैया क्षेत्र के इतवारे में हड़कंप मच गया। संदिग्ध बम धमाके से आसपास के पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। धमाके की तीव्रता से वहीं, आसपास के क्षेत्रो कि बिल्डिंगो एवं बाहर खड़ी कारों के भी कांच फूट गए। स्थानीय लोगों ने इस बारे में तलैया पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर एफएसएल और बीडीडीएस की टीम भी वहां पहुंची।
जानकारी के अनुसार इतवारा इलाके में रविवार-सोमवार दरमियान रात एक संदिग्ध बम धमाके से पूरे इलाके के एक किमी क्षेत्र में सनसनी फैल गई। संदिग्ध बम धमाका इतना तेज़ था कि लोगों के घरों तक धमक महसूस हुई। वहीं, इस धमाके की चपेट में आने से कई लोग घायल भी हो गए। पुलिस ने बताया कि विवेक कुचबंदिया, बिरमा कुचबंदिया, गौरव कुचबंदिया, अखिलेश कुचबंदिया, मुकुल कुचबंदिया पर धारा 286, 337, 34 भादवि के तहत प्रकरण दर्ज किया है। वरिष्ठ पत्रकार सेय्यद असरार अली निवासी ईब्राहिमपुरा ने बताया कि विस्फोट की आवाज़ इतनी भयानक थी कि एसा प्रतीत हो रहा था कि घर के आसपास ही कोई बड़ा धमाका हुआ है। गत वर्ष पहले भी ईतवारा क्षेत्र से सुअर बम पकड़ाये थे। इस बार भी ऐसा महसूस होता है कि धमाके भयावहता व किलोमीटर दुर तक सुनाई देती आवाज़ कही यह सुअर बम का धमाका तो नहीं है।
इस पूरी घटना पर सीएसपी बिट्टू शर्मा ने जो कहा कि रात तीन बजे शराब के नशे में पांचों युवकों ने एक पुठ्ठे के डब्बे से सुतली बम व लहसून बम बाज़ार से लाकर सड़क के बीच रखकर पटाखों से बारुद निकाल कर इकठ्ठा कर एक साथ आग लगा दी। जिससे अचानक बड़ा विस्फोट हो गया। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गयी है
हालांकि क्या इस मामले को पहले कि सुअर बम पकड़ाने कि साधारण मानकर बंद कर दिया जायेगा।
