कटनी : कटनी जिले में पत्रकारों की आवाज अब विधानसभा में गुंज गई जिसका प्रश्र बहोरीबदं विधायक विपक्ष के विधायक कुवंर सौरभ सिह में उठाया है। पत्रकारों को किसी केस के बारे में जानकारी होने के चलते मरवाना, पीटना आम हो गया है। यह सिलसिला थम नहीं रहा है। पत्रकारों की हत्या मारपीट के मामले में कोई राज्य अछुता नहीं हैं। बिहार लेकर कर्नाटक तक पत्रकारों की हत्या हो रही है। इसी क्रम में अब कटनी शहर भी आ गया है। जिसमें पत्रकारों के साथ मारपीट की जा रही है। सवाल उठता है कि सच के आवाज को दबाने के लिए अब हथियार का सहारा लिया जा रहा है। सरकार को क्या पत्रकारों की सुरक्षा की व्यवस्था करने चाहिए। पिछले एक दशक से जिला ही नही कई राज्यों में आवाज बुलंद करने वाले तमाम पत्रकारों की हत्याएं और मारपीट हुई हैं। जिसको लेकर अब यह प्रश्र विधान सभी का सबसे अहम मुद्दा बन गया है कीअखिर क्यो सवाल उठानें पर बबाल जानकारी के अनुसार विधान सभा में बहोरीबंद विधायक कुवर सौरभ सिंह के द्वारा पत्रकारों की आवाज को उठाया गया है। जिसमें जानकारी के अनुसार आठ पत्रकारों पर फ र्जी मामले में विद्यायक सौरभ सिंह ने प्रश्र उठाया। आखिर जनता के सामने सही गलत सच लाने वालो कि आवाज क्यो दबाई जा रही है। मीडिया को चौथा स्तम्भ का दर्जा इसलिए दिया गया कि उनके खिलाफ प्रशासन फर्जी मुकदमे दर्ज कर उनके साथ अभ्रदता करें। बहरहाल अब आने वाला वक्त ही बताएगा कि सच क्या है और झूठ क्या
