हरियाणा –हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज पंचकूला में लगभग 50 करोड़ रूपए की राशि की तीन परियोजनाओं का उदघाटन कर जिला पंचकूला वासियों को बड़ी सौगात दी । मुख्यमंत्री द्वारा लघु सचिवालय सेक्टर एक के पास 26 करोड़ रूपए की लागत से बने नव निर्मित बहु उद्देशीय पार्किंग व प्रशासनिक भवन भाग-2 का उदघाटन किया गया। यह परियोजना वर्ष 2015 में आरंभ की गई थी ओर दो वर्ष में बन कर तैयार हो गई है। इसके इलावा मुख्यमंत्री द्वारा औद्योगिक फेज-2 में 16 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली हरियाणा राज्य परिहवन निगम की कार्यशाला का शिलान्यास किया गया और बरवाला में दो करोड़ 20 लाख रूपए की राशि से नव निर्मित उप तहसील व ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, गढ़ी कोटहा,रायपुररानी का भी जिला सचिवालय से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिए उदघाटन किया । इस अवसर पर हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार, पंचकूला के विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, विधायक कालका लतिका शर्मा,भाजपा के जिला प्रधान दीपक शर्मा सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे ।
पंचकूला ज़िले का लघु सचिवालय प्रदेश का पहला लघु सचिवालय यहाँ पर महिला कर्मचारियों के बच्चों की देखभाल के लिए क्रेच व सभी कर्मचारियों के लिए जिम व व्यायाम की व्यवस्ता की गयी है। पंचकूला को चंडीगढ़ स्थित अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ने के लिए पंजाब व हरियाणा के मुख्य सचिवों के बीच बातचीत हो चुकी है, और जल्द ही जोड़ने की प्रकिर्या को पूरा किया जाएगा। चीफ विजिलेंस ऑफिसर्स को व्यवस्ति करने के लिए श्रीमती नवराज संधू को विभाग की सचिव नियुक्त किया गया। पंचकूला स्थित नागरिक अस्पताल में अलग से बर्न यूनिट बनाने के निर्देश दिए जा चुके हैं ,और इसके लिए जल्द ही विशेषज्ञ भी नियुक्त किये जायेंगे।
चंडीगढ़ के जनरल मैनेजर विकास गुप्ता को पंचकूला के डिपो का अतिरिक्त कार्यभार देने की भी घोषणा परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने की। उन्होंने कहा कि आधुनिक पद्द्ति पर बनने वाले इस डिपो में 60 बसों की रिपेयर की सुविधा रहेगी।
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज पंचकूला में लगभग 50 करोड़ रूपए की राशि की तीन परियोजनाओं का उदघाटन किया। पंचकूला प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है , यहाँ पर लघु सचिवालय में काम करने वाली महिला कर्मचारियों के बच्चों की देखभाल के लिए क्रैच की भी व्यवस्था की गयी है । इसके अतिरिक्त प्रशासनिक भवन में मैडिटेशन सेंटर व जिम की भी व्यवस्था की गयी है । इस नवनिर्मित लघु सचिवालय में बनाये पार्किंग परिसर में लगभग 228 वाहन की पार्किंग व्यवस्ता का प्रबंध किया गया है।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल में कहा कि पंचकूला में इसके इलावा आयुष संस्थान ,निफ्ट कालेज का काम चल रहा है और जल्द ही इन दोनों प्रोजेक्टों में काम शुरू हो जायेगा रहे है। उन्होंने नगर निगम पंचकूला की कार्यशली पर अधिकारियो को सस्पेंड करने पर बोलते हुए कहाकि नगर निगम पंचकूला में काम को लेकर कोई भी कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने माना की पंचकूला शहर मोहाली से पिछड़ा है और पंचकूला को स्मार्ट सिटी का दर्ज़ा मिले इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंचकूला को एयरपोर्ट से जोड़ने के लिए बनाई जाने वाली सड़क पर पंजाब और हरियाणा के मुख्य सचिव में बातचीात हुई है , और जल्द ही इसे बनवाया जायेगा। उन्होंने कहा कि अभी पंचकूला मोहाली के मुक़ाबले में नही है, ज़िले के मास्टर प्लान पर पुनः विचार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल में कहा कि पंचकूला के लिये मास्टर प्लान बनाया जा रहा है और पंचकूला को शिक्षा का हब बनायेगे। मुख्यमंत्री ने कहाकि हरियाणा में की गयी घोषणाओ में से 65 प्रतिशत पर काम शुरू हो चूका है , उन्होंने कहाकि हरियाणा में पिछले समय के दौरान भर्ष्टाचार कम हुआ है लेकिन निचले स्तर पर कुछ शिकायते मिल रही है, उन्होंने कहाकि भष्टाचार पर अंकुश लगाने के लिए नवराज संधू को चीफ विजिलेंस विभाग का सेक्टरी बनाया है ताकि भर्ष्टाचार पर नकेल कसी जा सके ,
पंचकूला में रुके कई विकास कार्यो और नगर निगम में आपसी खींचतान पर नगर निगम भंग करने पर बोलते हुए मुख्यमंत्री ने कहाकि नगर निगम भंग करने पर केबिनेट की बैठक में विचार किया जाएगा। ज्ञानानंद महाराज को सरकार द्वारा कोडियो के भाव जमींन दिए पर बोलते हुए कहाकि स्वामी ज्ञानानंद गीता के प्रति शोध और काम कर रहे है ।समाजहित के लिए काम हेतु जमीन दी गयी है, उन्होंने पूर्व सरकार पर बोलते हुए कहाकि पिछली सरकार के समय एक रुपये प्रति एकड़ कर मूल्य पर जमीन दी गयी थी,
हरियाणा में क्राइम व्यवस्था पर बोलते हुए पर कहा हरियाणा में कानून व्यवस्था में कमी नही और सरकार द्वारा थानों में आने वाले मामलो पर कार्यवाई करने और जल्द मामलों के रजिस्ट्रेशन पर पुलिस को हिदायते दी है ,उन्होंने कहाकि तुरंत मामला दर्ज करने को कहा है और पुलिस जांच के बाद अपराधी है या नही उसका फैसला हो. बढ़ते हुए अपराधों पर बोलते हुए कहाकि हरियाणा में अपराध पिछले साल से कम है.
