सीहोर से सतीश सेन की रिपोर्ट
आष्टा– नगर के शासकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में विद्यार्थियों के मध्य मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का जन्मदिन को सद्भावना तथा प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य जगदीश चौहान रहे एवम कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजसेवी एवं ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष भैया एमपी थे। इस अवसर पर श्री चौहान ने कहा कि हम भाग्यशाली हैं जिन्हें ऐसी महान सोच और प्रगतिशील व्यक्तित्व के मुख्यमंत्री मिले आप भारत रत्न स्वर्गीय राजीव जी तथा इंदिरा जी के विचारों से अभी प्रेरित जनकल्याण तथा मानवीय हितार्थ सोच को लेकर कार्य करते हैं आपने बाबा साहब अंबेडकर के नैतिक सिद्धांतों का परिपालन अपने कार्य तथा कर्तव्य में सम्मिलित किया है जो हर वर्ग के लिए अनुकरणीय है। इस अवसर पर भैया एमपी तथा संस्था के प्राचार्य आजाद सिंह धांसू ने भी श्री कमलनाथ जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला कार्यक्रम से पूर्व विद्यार्थियों के संग विधिवत केक काटकर शुभारंभ किया गया तथा पश्चात सभी बच्चों को केक तथा मिठाई का वितरण किया गया।
