सीहोर से सतीश सेन की रिपोर्ट
50 हजार रुपये मांगने की आंच जिला कलेक्टर से लेकर जिला आपूर्ति अधिकारी तक
सहायक आपूर्ति अधिकारी पर लगे 50 हजार रुपये मांगने के आरोप
आपूर्ति अधिकारी खान बोले कार्यवाही हुई इसलिए बौखला कर झुटे आरोप लगा रहे गैस एजेंसी संचालक
आष्टा/कमल पांचाल -आष्टा में विगत दिनों से लगातार आपूर्ति विभाग के अधिकारी अब्दुल शरीफ खान की कार्यवाही से हड़कंप मचा हुआ था। आपूर्ति अधिकारी अब्दुल शरीफ खान ने जब से आष्टा में पदभार संभाला है तब से कई बड़ी कार्यवाही कर डाली है जिनमे कलेक्टर अजय गुप्ता के निर्देश पर संयुक्त रूप से विपीन गैस एजेंसी पर हुई कार्यवाही, वही भंवरा ग्राम स्थित भंवरा गैस एजेंसी पर हुई कार्यवाही वही जावर छेत्र की सरकारी उचित मूल्य की दुकानों की शिकायत मिलने पर कार्यवाही का प्रतिवेदन बनाकर आष्टा अनुविभागीय अधिकारी को दिया । लेकिन अब इन्ही आपूर्ति विभाग के अधिकारी अब्दुल शरीफ खान और जिला आपूर्ति अधिकारी शैलेश शर्मा पर भंवरा गैस एजेंसी संचालक ने 50 हजार रुपय की रिश्वत न दी तो झूटी कार्यवाही करने का आरोप लगाया है । वही इस रिश्वत की आंच जिला आपूर्ति अधिकारी शैलेश शर्मा से लेकर सीहोर कलेक्टर अजय गुप्ता तक भी पहुंच रही है
दरअसल भंवरा गैस एजेंसी संचालक संजय पालीवाल ने शपथपत्र के माध्यम से अनुविभागीय अधिकारी आष्टा को आवेदन दिया है जिसमे संजय पालीवाल ने लिखा है कि मेरे ऑपरेटर राजा पिपलोदिया के मोबाइल से आपूर्ति अधिकारी अब्दुल शरीफ खान ने बात कर 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की गई वही जिला आपूर्ति अधिकारी शैलेश शर्मा का हवाला देते हुए कहा कि कलेक्टर साहब के यह पार्टी की व्यवस्था करनी है मना करने पर गुस्से में फोन काट दिया गया वही 50 हजार न देने पर झूटी कार्यवाही कर दी ।
कार्यवाही से बौखला कर झुटे आरोप लगा रहे गैस एजेंसी संचालक-आपूर्ति अधिकारी
इस पूरे मामले में आष्टा आपूर्ति विभाग के अधिकारी अब्दुल शरीफ खान का कहना है यह सब झुटे और बेबुनियाद आरोप है और झूटी कहानी है मेरे द्वारा भंवरा गैस एजेंसी पर कार्यवाही की थी जिसमे बड़ी गड़बड़ी मिली थी स्टॉक और गोदामो में 121 गैस सिलेंडर जब्त किए थे उसी समय पर ,उसके बाद 2-4 दिनों तक मेरे आगे पीछे काफी घूमते रहे की मामले को दबा दिया जाए और प्रोलोभन देते रहे लेकिन मेने पूरे मामले में मेने प्रकरण बनाकर कलेक्टर मोहदय के न्यायालय में पेश कर दिया गया है और यह लगाए गए आरोप बेबुनियाद है और मेरे द्वारा जो आष्टा शहर में उचित मूल्य की दूकान, पेट्रोलपंप पर जो लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी से लोग बौखला कर मेरे विरुद्ध अनाप शनाप, अनर्गल झूटी शिकायत कर रहे है ।
यह था पूरा मामला
14 नवम्बर को सहायक आपूर्ति अधिकारी अब्दुल शरीफ खान द्वारा ग्राम भंवरा स्थित भंवरा इंडेन गैस एजेंसी की जांच की गई। इस दौरान गोडाउन में संगहित गैस सिलेंडरों का भौतिक सत्यापन किए जाने पर 14.2 किग्रा 23 भरे घरेलू गैस सिलेण्डर स्टॉक में कम,तथा 14.2 किग्रा 18 नग सिलेंडर कम पाए गए थे। वही 14.2 किलोग्राम के डिफेक्टिव गैस सिलेंडर 4 नग अधिक पाए गए ।तथा 5 किग्रा के भरे गैस सिलेण्डर 20 नग अधिक पाये गए और यही 5 कीग्रा के खाली गैस सिलेंडर 29 नग अधिक पाए गए थे। और कर्मिशयल गैस सिलेंडर 19 kg वाले 5 नग अधिक पाए गए थे ।
जांचदल द्वारा द्रवित पेट्रोलियम गैस (प्रदाय एवं वितरण विनियम) आदेश 2000 के प्रावधानों को उल्लंघन पाए जाने पर अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण बनाया गया था।
