भोपाल। विधायक श्री आरिफ मसूद के नेतृत्व में आज हज़ारों की संख्या में काॅगे्रस कार्यकर्ताओं ने बोर्ड आॅफिस चैराहे पर एकत्रित होकर भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर पदयात्रा कर प्रस्थान किया बड़ी संख्या में युवतियां व महिलाओं सहित युवा हाथों में लिखे स्लोगनों की तख़्तियां लेकर राष्ट्रीय ध्वज के साथ नारे लगाते हुए सरगम टाॅकीज़ तक पहुंचे वहाॅ पर भारी पुलिस बल ने बेरिकेट लगाकर प्रदर्शनकारियों को भाजपा कार्यालय जाने से रोका वहीं पर भाजपा अध्यक्ष श्री राकेश सिंह के नाम का ज्ञापन एस.डी.एम महोदय को सौंपा। गाॅधीवादी प्रदर्शन में भाजपा ने अपने कार्यालय पर शहर के गुण्डों को एकत्रित कर रखा था भाजपा की मांसिकता आज उजागर हुई है के वह गाधी के नहीं नाथूराम के साथ हैं।
इस अवसर पर विधायक आरिफ मसूद ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रदर्शन गाॅधीवादी विचारधारा शांतिपूर्वक हैं हम लोकतांत्रिक तरीके से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी को ज्ञापन सौंपना चाहते थे परंतु जिस प्रकार से भाजपा ने अपनी हिंसावादी राजनीति का परिचय दिया है वह निन्दनीय है।
आगे विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि भाजपा नेत्री और भोपाल की सांसद प्रज्ञा ठाकुर जी द्वारा लोकतंत्र के मंदिर संसद में जिस प्रकार से देश के पहले आतंकवादी नाथूराम गोडसे को देश भक्त इनके द्वारा बताया गया है। भोपाल की जनता के साथ-साथ संपूर्ण भारत के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। नाथूराम गोडसे ने राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी की हत्या की थी नाथूराम गोडसे एक हत्यारा था उसको देश भक्त बताना उन तमाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का अपमान है जिन्होने देश की आज़ादी की लड़ाई में राष्ट्रपिता महात्मा गाॅधी के नेतृत्व में अंग्रेज़ों से लड़कर अपने प्राण निछावर कर हमें आजादी दिलाई है।
सांसद प्रज्ञा ठाकुर बार-बार नाथूराम गोडसे को देश भक्त बताती आ रही हैं। वह नाथूराम गोडसे जिसने गाॅधी जी के सीने पर गोली दागी और गाॅधी जी के प्राण चले गए गाॅधी जी ने मरते समय ‘‘हे राम’’ कहा था भाजपा ‘‘हे राम’’ के साथ है या ‘‘नाथूराम’’ के साथ है जो प्रज्ञा ठाकुर को बर्खास्त करने और भाजपा की सदस्यता से निष्कासित करने का साहस नहीं कर पा रही है।

आगे आरिफ मसूद ने कहा कि हम इस ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री राकेश सिंह जी से माॅग करते हैं कि मध्यप्रदेश भाजपा साध्वी प्रज्ञा ठाकुर पर भाजपा की सदस्यता से निष्कासन करने एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री जी को सांसद प्रज्ञा ठाकुर के निष्कासित करने के लिए प्रस्ताव भेजेंगे।
पदयात्रा में मुख्यरूप से नेताप्रतिपक्ष मो. सगीर, ठाकुर ईश्वर सिंह चैहान, प्रशांत सिंह, मोहित सक्सेना, अंकित दुबे, नादिर खान, पार्षद शाहवर मंसूरी, मेवालाल, रईसा मलिक, निक्की चैबे, विशेषराय सक्सेना, हुमा शाहवर खान, कु. रिया, कु. पूजा, कु. देव्यानी, कु. ज्योति, कु. प्रियंका, परवेज़ भाई, नरेन्द्र गोलू यादव, अर्पित यादव, चैधरी वाहिद अली, नीलम दुबे, असद खान, राज गोरी, शाहवर खान, अनीस रियाज़, सोहेल पेंटर, संजय वर्मा, शोभा नरवाड़े, राशिद नूर खान, पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष राजू नरवाड़े, जयदीप वर्मा, प्रेम अहिरवार, मोहन यादव, कमलेश पटेल, जीतेन्द्र सिंह, रमेश ठाकुर, रमेश अहिरवार, लाला भाई, समीर राईन, असलम राईन, सिद्धार्थ शुक्ला, संदीप सुल्ताने, प्यारे, पिंकी कुरैशी, बंटी राय, राजीव मिश्रा, अवधेश श्रीवास्तव, अजय कलमें, श्रीमती हसीना, गोविन्द पटेल, मिन्नी, विजय अहिरवार, अमन पाटीदार, शरद, अकबर सहित बड़ी संख्या में काॅगे्रस कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
