सीहोर से सतीश सेन की रिपोर्ट
सीहोर -मण्डी पुलिस ने 48 घंटे पूर्व चोरी हुई पांच में से चार मोटर सायकलों को बरामद करने में सफलता प्राप्त कर ली हैं ।
घटना का विवरण:-
दिनांक 02.दिसम्बर.19 को रात्रि के समय प्रेमनगर कालोनी से कुछ अज्ञात चोरों के द्वारा 5 मोटर सायकल चुराकर ले गये थे जिस पर फरियादी राजेश विश्वकर्मा पिता सुशील विश्वकर्मा उम्र.28 साल निवासी प्रेमनगर कालोनी मंडी सीहोर ने दिनांक 02.12.19 को रिर्पाेट किया कि दिनांक. 1.12.19 के 10.30 से 2.12.19 के प्रातः 5.30 के बीच अज्ञात चोरो द्वारा फरियादी के बरामदे मे रखी 02 मोटर सायकल एवं पडोसियो के घर के पास रखी अन्य 01 मोटर सायकल एंव 02 एक्टिवा का लाँक तोडकर चोरी कर ले गये जिसकी रिर्पाेट पर थाना मण्डी अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध भादवि. की धारा 379 के तहत मामला कायम किया गया ।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश:-
उक्त घटना को पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री शशीन्द्र चौहान द्वारा गंभीरता से लेते हुये थाना प्रभारी मंड़ी शिशिर दास को उक्त घटना में चोरी गई मोटर साईकिलों को शीघ्र बरामद कर आरोपियों को गिरफतार करने निर्देश दिये गये ।
पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:-
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री मंगल ठाकरे के नेतृत्व में टीम गटित कर उक्त घटना में चोरी गई मोटर सायकलों की लगातार तलाश की गई, दौराने विवेचना मुखबिरो को मामूर कर आरोपियो तथा चोरी गई मोटर सायकलों की तलाश के लगातार प्रयास किये एंव मुखबिर द्वारा बताये अनुसार कंजरों के डेरों व अन्य सदिग्ध लोगों से लगातार पूछताछ की गई इसी क्रम मे दिनांक 04.12.19 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि ग्राम शाहपुर कोडिया की पुलिया के पास 06 से 07 संदिग्ध लोग बैठे व पार्टी कर रहे है मुखबिर द्वारा प्राप्त सूचना से फोर्स को रवाना कर बताये स्थान पहुचे छिपकर देखा जहां 6 से 7 लोग बैठकर पार्टी कर रहे थे। जिन्हे घेराबंदी कर पकङने हेतु दबिश दी गई किन्तु खेतो में भागकर अंधेरे का लाभ उठाते हुए आरोपी भाग निकले। मौके पर उनके द्वारा बरामद गाड़ियों के नम्बर व चेचिस नंम्बर समक्ष स्टाफ के मोबाईल की लाईट से चेक किया तो होंडा साईन ग्रे कलर की मोटर सायकल क्रमांक एमपी-37- एमआर-7053, हीरोहोण्डा काले रंग की क्रमांक एमपी-37- एमएम- 4607, बजाज प्लेटिना काले रंग की एमपी-37-एमएस-3361 एवं होण्डा एक्टिवा क्रमांक एमपी-37-एस-5292 का मिलान किया, जो थाना मण्डी क्षेत्र से चोरी गई होना पाया गया,जिन्हें विधिवत जप्त किया गया।
गठित टीम:-
48 घंटे पूर्व हुई मोटर सायकल चोरी की वारदात में मोटर सायकलों को बरामद करने में थाना प्रभारी मंड़ी निरीक्षक शिशिर दास, उनि दिनेश यादव, उनि हरिसिहं परमार, आरक्षक महेन्द्र, धर्मेन्द्र, विक्रम सिहं, रामबाबू की उल्लेखनीय भूमिका रही ।
जप्त मोटर सायकल:–
1- होंडा साईन क्रमांक एमपी-37- एमआर-7053
2- हीरोहोण्डा क्रमांक एमपी-37- एमएम- 4607
3- बजाज प्लेटिना एमपी-37-एमएस-3361
4- होण्डा एक्टिवा क्रमांक एमपी-37-एस-5292
