भोपाल । सुनने में यह किसी फिल्मी सीन और बेहतरीन फिल्मी पटकथा से कम नही। जिसमे कहानी की नायिका अपने दुश्मन गुंडे को सजा दिलाने के लिए छद्म रुप धारण करके उसे सलाखों तक पहुंचाती है । और हर बार की तरह भारतीय पुलिस का रोल नगण्य रहता है । कहानी की नायिका एक रोल माडल की भांति नव युवतियों की ब्रांड अम्बेसडर बन कर फिर एक बार प्रशंसा का पात्र बन जाती है । यह सब फिल्मी नही बल्कि एक हकीकत है जो थाना एमपी नगर क्षेत्र में एक आरोपी को फरियादिया द्वारा स्वांग रचकर रात के अंधेरे में गिरफ्तार कराया , जिसको तलाशने में पुलिस असमर्थ थी । एक तेज तर्रार , जांबाज , मर्दानी , महिला पत्रकार द्वारा आखिर उस आरोपी को जैल की हवा खिलवा ही दी जो उसको जान से मारने की धमकी दे रहा था ।
यह भी पढ़ें ….
https://khabrenaajtak.com/crimenews-44/
गौरतलब हो कि कल अल सुबह एमपी नगर थाने में एक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था जो उसे सोशल मिडिया पर जान से खत्म करने की धमकी दे चुका है । पुलिस ने एफआईआर तो काट ली पर आरोपी को गिरफ्तार करने में कोई रुचि नही ली । लेकिन फरियादी महिला पत्रकार ने हिम्मत नही हारी और रचा एक छद्म रूप । और उसी सोशल मिडिया का सहारा लेकर उसने एक नाटक रचा जिसमे आरोपी खुद फंस गया और जा पहुंचा हवालात में ।
मर्दानी महिला पत्रकार निरन्तर 02नवंबर से संघर्ष कर रही है । उस दिन अपने मान सम्मान को पहुंचे आघात का प्रतिशोध लेने के लिए आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था । जिसमे से एक आरोपी जैल में है और बाकी फरार । पुलिस 20-22 दिन बाद भी खाली हाथ है और आरोपी धड़ल्ले से अपनी अय्याशी में मस्त हैं । इन्हीं आरोपियों में से एक के मित्र ने महिला पत्रकार को सोशल मिडिया पर धमकाया और अन्ततः उसको जैल जाना पड़ा ।
