भोपाल । विधायक आरिफ मसूद ने मृतक अनिल अहिरवार उर्फ जीतू द्वारा आथिर्क तंगी के कारण फांसी लगाए जाने पर अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि जीतू के दो मासूम बच्चे हैं एक 5 वर्ष की साक्षी, दूसरी काव्या 3 वर्ष गैस राहत कॉलोनी मकान नंबर H 1724 सब्जी बेचने का कार्य करता था आर्थिक तंगी से परेशान होकर आज उसने फांसी लगाई हे सरकार को गरीबो की कोई चिंता नही मध्यप्रदेश मे सरकार नाम की कोई चीज दिखाई नही दे रहे हे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चोहान खुद वन मेन शो बने हुए हैं ।
विधायक आरिफ मसूद ने कहा मोदी ओर शिवराज सरकार पुरी तरहा नाकम हो चुकी हे गरीब जनता परेशान हो रही हे सरकार जनता से सयोग तो मांग रही हे लेकिन जनता को कुछ नही दे रही हे लॉकडाउन की वजहा से गरीब ओर मधयम वर्ग की जनता बहुत परेशान है ।
विधायक आरिफ मसूद ने कहा सरकार को लॉकडाउन आगे बडाने से पहले गरीब जनता को खाध्य सामग्री की वयवस्था सरकार को करना चाहिए थी सरकार जनता से सयोग तो मांग रही हे पर जनता के लिये कुछ नही कर रही जिस की वजहा से अब लोग आत्महत्या कर रहे हे जो गलत है ।
विधायक आरिफ मसूद ने कहा मुख्यमंत्री सभी गरीबो के खाने ओर जरुरी सामान की वयवस्था करे गरीबो के सामने अपने परिवार को पालना दुभर हो रहा हे लोग घरो मे भूख प्यास मे इस प्रकार का कदम उठाने पर मजबूर हो रहे हैं । अगर अब कीसी भी गरीब की मृत्यु से भूख हुई तो लॉकडाउन का उल्लंघन कर मुख्यमंत्री का घेराव करूँगा ।
