भोपाल । अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति एवं प्रेस कौंसिल ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के संगठन महामंत्री तथा खबरें आजतक लाईव न्यूज़ चैनल के मध्यप्रदेश /छत्तीसगढ़ संवाददाता साथी पत्रकार खेमराज चौरसिया (आरटीआई कार्यकर्ता) के साथ महाराजपुर थाना पुलिस द्वारा मीडिया कवरेज के समय अभद्रता करने , उनका मोबाईल छीनने तथा वीडियो बनाने से रोकने की निंदनीय घटना कल महाराजपुर मे घटित होने की निंदा करते हुऐ संगठन के राष्ट्रीय महासचिव सैयद ख़ालिद कैस ने पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश को लिखित शिकायत कर दोषी पुलिस कर्मियो के ख़िलाफ़ कठोर कारवाई की माँग की है ।
गौरतलब हो कि श्री खेमराज चौरसिया (आरटीआई कार्यकर्ता) के साथ जो कि कल 01 मई 2020 को सुबह समय 8:20 से 8: 40 मिनट समय तक( लगभग लॉक डाउन खुलने के समय )बस स्टैंड महाराजपुर सैलून की तीन दुकानों के अंदर लोगों को रखकर उनके बाल काटे जाने की ख़बर की पुलिस ने कार्यवाही की कवरेज कर रहे थे को महाराजपुर पुलिस थाना में पदस्थ आरक्षक विजय एवं विकास द्वारा उनका मोबाइल छीनने का प्रयास किया तथा उक्त वीडियो को डिलीट करने का दबाव बनाया गया। उनके द्वारा जब पुलिस वालों की बात नही मानी गई तो वह लोग अभद्रता एवं अमानवीय बर्ताव पर आमादा होगये तथा इन लोगों द्वारा श्री चौरसिया के साथ झूमाझटकी तक की । पीड़ित पत्रकार काफ़ी भयभीत होगया ओर उनको अपनी जान बचाकर भागना पड़ा ।
कोरोना संकटकाल मे पत्रकार अपनी जान को खतरे मे डालकर पुलिस तथा प्रशासन के साथ सहयोग कर रहे हैँ ऐसे मे पत्रकारों के प्रति पुलिस का यह बर्ताव खेदजनक है ।
