सीहोर से सतीश सेन की रिपोर्ट
आष्टा वन क्षेत्र कार्यालय के अधीन रूपेटा के जंगल का मामला
आष्टा वन क्षेत्र कार्यालय के अधीन रूपेटा के जंगल में शनिवार को रेंजर सुभाष शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए 4 शिकारियों को राष्टीय पक्षी मोर का शिकार करते दबोच लिया। इस दौरान वन विभाग की टीम ने शिकारियों के कब्जे से एक मृत मोर भी बरामद किया।
आष्टा रेंजर सुभाष शर्मा ने बताया कि रूपेटा के जंगल के वन क्षेत्र में आए कुछ शिकारीयो ने मोर का शिकार कर रहे थे । सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वनकर्मियों को देखकर शिकारीयो ने भागने का प्रयास किया लेकिन वन विभाग की टीम ने घेराबंदी कर 4 शिकारियों को दबोच लिया
रेंजर सुभाष शर्मा ने बताया कि शिकारियों के पास से एक मृत मोर भी बरामद किया है।
ये है चार आरोपी-
1-लक्ष्मण पिता राम सिंह 2-विक्की पिता लक्ष्मण सिंह 3-सूरज 4-पहलाद सिंह जो लेन निवासी काकड़ खेड़ा को पकड़ कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
वन विभाग ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम धारा 9 ,15,51 के तहत कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।जिसमे 3 साल तक की सजा का प्रावधान भी बताया गया है ।
