नीमच से नरेन्द्र गेहलोत की ख़बर
छोटीसादड़ी। नगर के एक मीडियाकर्मी के कार्यालय ओर बैठे नवज्योति के पत्रकार पारस जणवा बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाशों ने जणवा के साथ मारपीट की। पुलिस ने दबिश देकर जणवा को मुक्त करवाया। बाद में उसे गंभीरावस्था में रैफर किया है। घटना को लेकर मीडियाकर्मियों में आक्रोश व्याप्त है। इस सम्बंध में छोटीसादड़ी थाने में प्रकरण दर्ज कराया है।

जानकारी अनुसार छोटीसादड़ी से दैनिक नवज्योति पत्रकार पारस जणवा शुक्रवार रात करीब 9 बजे गोमाना दरवाजा बाहर स्थित एक दुकान पर अपने दो साथियों के साथ बैठे हुए थे। उसी दौरान अचानक से दस से पंद्रह लोग दुकान के अंदर घुस आए और जणवा के साथ मारपीट करते हुए उसे जबरन अपनी कार में उठा कर ले गए। इस दौरान साथी बीच बचाव में आए तो उन्होंने दोनों को रोकते हुए गाली गलौच करते हुए मारपीट करते हुए उसे खिंच कर धक्का दे दिया। बाद में पारस जणवा को कार में अपहरण कर ले गए। सोशल मीडिया व स्थानीय पत्रकारों ने अपहरण व हमले की जानकारी पुलिस प्रशासन को दी। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और अवैध खननकर्ताओं के ठिकानों पर दबिश देकर रात्रि करीब 10.30 बजे पारस जणवा को इनके कब्जे से मुक्त करवाया। जणवा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छोटीसादड़ी लाकर भर्ती कराया, जहां उपचार जारी है। चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद अग्रिम उपचार के लिए रैफर कर दिया गया। जान लेवा हमले में जणवा के अंदरुनी एवं बाहरी गंभीर चोटें लगी है। गंभीर घायल हुवे जणवा ने इस वारदात में लिप्त आरोपितों के नाम पुलिस को बताए हैं। साथ ही मीडिया साथी के साथ हुए इस घटनाक्रम को लेकर सभी मीडियाकर्मी पुलिस थाने पहुंचे और यहां प्रकरण दर्ज कराया। मीडियाकर्मियों ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। और पुलिस ने मौके पर जाकर तुरंत कार्रवाई करते हुए दो व्यक्ति को गिरफ्तार किया।
प्रेस कौंसिल ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की किया विरोध
छोटीसादड़ी से दैनिक नवज्योति पत्रकार पारस जणवा के अपहरण होने एवं मारपीट की घटना की प्रेस कौंसिल ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट ने तीखी निंदा की । कौंसिल अध्यक्ष सैयद ख़ालिद कैस ने मध्यप्रदेश में पत्रकारों के साथ हो रही घटनाओ एवं असुरक्षा की स्थिति के लिये मध्यप्रदेश सरकार को ज़िम्मेदार बताते हुऐ अविलम्ब पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू करने की माँग की ।
