नई दिल्ली । पत्रकार सुरक्षा एवं कल्याण के लिये संघर्षरत अखिल भारतीय संगठन “प्रेस कौंसिल ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट ” के राष्ट्रीय अध्यक्ष सैयद ख़ालिद कैस की सहमति से संगठन की पंजाब इकाई के प्रदेश अध्यक्ष ज़हूर अहमद चौहान ने पंजाब के क्रांतिकारी पत्रकार पंजाब केसरी संवाददाता ज़िला संगरूर पंजाब निवासी श्री राजेश रीखी को आगामी आदेश तक पंजाब प्रदेश इकाई में महामंत्री मनोनीत किया ।
प्रेस कौंसिल ऑफ़ वर्किंग जर्नलिस्ट का अंतिम और एकमात्र लक्ष्य”पत्रकार सुरक्षा कानून” लागू कराना और “पत्रकार कल्याण आयोग “की स्थापना कराना है ।
इनकी नियुक्ति पर मित्रों शुभचिंतकों एवं परिचितों ने उनको बधाई देते हुए वरिष्ठो का आभार व्यक्त किया।
