भोपाल। आज कार्यालय आयुक्त भोपाल सम्भाग भोपाल के सभागृह में दोपहर 3-00से सांय 5-00 बजे तक राज्य भूमि सुधार आयोग के सदस्यों के साथ म॰प्र॰ भूराजस्व संहिता 1959 के संशोधन एवम सुझाव हेतू भोपाल सम्भाग के अधिवक्तागण के साथ बैठक का आयोजन किया गया है ।
भोपाल से इस बैठक में श्री पी.एन.राजपूत लोक अभियोजन अधिकारी, श्री राजेश व्यास अध्यक्ष जिला अभिभाषक संघ भोपाल सहित श्री सैयद खालिद कैस अध्यक्ष राजस्व अधिवक्ता कल्याण संघ भाग लेंगे।
विदित हो कि कलेक्टर श्री सुदाम पी खड़े की अध्यक्षता में दिनांक 28/10/2017 कॊ सम्पन्न बैठक में प्रस्तावित म॰प्र॰ भूमि प्रबंध विधेयक के निर्माण पर चर्चा हुई थी। जिसमे अधिवक्ताओं से लिखित सुझाव माँगे गये थे।
