मनावर।प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मनावर द्वारा गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एक शाम तिरंगे के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया देशभक्ति के इस कार्यक्रम में स्थानीय यशुदास एंड मुकेश फैंस क्लब के गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक देशभक्ति के तराने पेश किए कार्यक्रम के अतिथि आभा सीरवी महासभा के प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश मुकाती समाजसेवी कैलाश राठौड़ क्लब के सदस्य व सामाजिक कार्यकर्ता विश्वदीप मिश्रा बीआरसीसी अजय मुवेल साहित्यकार स्वप्निल शर्मा जन शिक्षक प्रकाश वर्मा ने दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर केंद्र की संचालिका ब्रम्हाकुमारी सुंदरी दीदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि गुलामी के बंधन से तो छूट गए हैं लेकिन विकारों की गुलामी से छूटे तभी हम पूर्ण रुप से स्वतंत्र कहलाएंगे विश्वदीप मिश्रा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि आत्मा से परमात्मा के मिलन का सहज साधन संगीत है गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सब धर्मों में राष्ट्र धर्म सर्वोपरि है कार्यक्रम में यशुदास एंड मुकेश फैंस क्लब के गणेश शिंदे राजा पाठक संगीता सावनेर समीर खान मुकेश मेहता सतीश सोलंकी कैलाश काग दक्ष शिंदे प्रफुल्ल सोनी राकेश अत्रे आदि गायक कलाकारों ने देशभक्ति के तराने पेश किए।
कार्यक्रम में अतिथियो और गायक कलाकारों को अध्यात्मिक पुस्तकें भेंट कर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का संचालन सतीश सोलंकी और आभार ब्रह्माकुमार गणपत मंडलोई और सोनाली दीदी ने माना कार्यक्रम में मनावर सहित उमरबन सिंघाना आदि क्षेत्रों के श्रोता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
खबरे आज तक लाइव न्यूज़ के लिए कैमरामैन अशफाक बबलू के साथ सैयद रिजवान अली की रिपोर्ट
