पचमढ़ी से बडी खबर, शिक्षा के मंदिर पर लगा कलंक
केन्द्रीय विद्यालय पचमढ़ी मे प्राचार्य की तानाशाही, मारपीट का मामला उजागर
शर्मसार हुआ केन्द्रीय विधालय पचमढ़ी, शिक्षक शिक्षिकाओं मे आक्रोश
पीड़ितों ने सँयुक्त हस्ताक्षर के साथ केन्द्रीय सँगठन दिल्ली को लिखा पत्र
सतपुड़ा की रानी पचमढ़ी में आज घटित घटना ने आज शिक्षा के मंदिर पर कलंक लगा दिया। प्राप्त जानकारी अनुसार केंद्रीय विद्यालय पचमढ़ी के प्राचार्य श्री रजनीश कुमार सिंघई
द्वारा श्री आशीष जैन ( TGT संस्कृत) के प्रति दुर्व्यवहार एवं मारपीट के संदर्भ में शिकायत की गई है। शिकात कर्ता द्वारा ब्रिगेडियर हरीश गर्ग
अध्यक्ष विद्यालय प्रबंध समिति
केंद्रीय विद्यालय पचमढ़ी को लिखित शिकायत में आरोप लगाया कि केन्द्रीय विद्यालय पचमढ़ी के प्राचार्य तानाशाही बरती जा रही है तथा पीड़ित के साथ मारपीट की घटना का भी वीडियो भी उजागर हुई है। उक्त वीडियो में प्राचार्य श्री रजनीश कुमार सिंघई के द्वारा आज विद्यालय में श्री आशीष जैन (TGT संस्कृत) को माँ बहन की गालियाँ दी तथा मारपीट भी की गयी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि प्राचार्य ने विद्यालय के किसी भी स्टाफ को नहीं छोड़ा है एवं विद्यालय में इतने खौफ का माहौल बना के रखते है कि सारा स्टॉफ डर के रहता है । समस्त स्टाफ को समय समय पर जलील किया गया है एवं माँ बहन की गालियाँ दी गयी है।इसी क्रम में श्री संतोष कुमार गुप्ता (PGT Eco) को नवम्बर 2019 में संभागीय स्तर पर पेपर बनाने के नाम पर माँ बहन की गालियाँ दी गयी एवं Anus शब्द का प्रयोग किया गया। शिकायत में बताया गया कि श्री देवेंद्र कुमार शर्मा (PGT Chem) को लगभग एक सप्ताह पूर्व अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया जैसे चोर, निकम्मा, साला, UP के धूर्त पंडित, तेरा ट्रांसफर नार्थ ईस्ट में करा दूँगा। तुझे जहां शिकायत करना है कर ले, जो उखाड़ना है उखाड़ ले, जो करना है कर ले ऐसा बोला गया। पीड़ित ने शिकायत में कहा कि उक्त प्राचार्य ने इसके पूर्व मनोज कुमार ( PGT History) को उसके पीठ पीछे अन्य लोगों के सामने कई माँ बहन की गालियाँ दी गयी एवं अनुचित शब्दों का प्रयोग करते हुए बोला गया। विद्यालय के ही पूर्व वरिष्ठ शिक्षक श्री सियाराम सोलंकी (PGT Physics) जो आज के समय उत्तर प्रदेश सरकार में आगरा जिले में इंटर कॉलेज में प्राचार्य पद पर कार्यरत है, को विद्यालय से कार्यमुक्ति के समय मां बहन की गालियां दी गई तथा अन्य शिक्षकों को कहा गया कि अगर तुम मेरा साथ दे रहे हो तो इसे मारो।
प्रार्थी शिकायत कर्ता आशीष जैन ( TGT Sanskrit) ने इस सम्बन्ध में आयुक्त केविसं मुख्यालय नई दिल्ली,उपायुक्त केविसं क्षेत्रीय कार्यालय भोपाल,अध्यक्ष AIKVTA,निजी सचिव शिक्षा मंत्री, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार शास्त्री भवन नई दिल्ली को भी इस सम्बन्ध में लिखित में अवगत कराया गया।
