निर्भया महिला स्वाधार गृह में लगाया चिकित्सा शिविर सभी महिलाओ के किये ब्लड टेस्ट
भोपाल:-तरुण क्लीनिक जैन मंदिर भोपाल द्वारा 4 क्वार्टर चार बंगले रोड प्रोफ़ेसर कालोनी स्थित निर्भया महिला स्वाधार गृह में स्वास्थ शिविर का आयोजन.किया गया इस शिविर का उद्देश्य निवासरत महिलाओ और बच्चो के रूटीन चेकअप के साथ साथ उनका करोना के कारण जो डर बैठ गया उस डर को निकाल कर उन्हें जागरूक करना था । शिविर में भाग लेने वाली महिलाये और बच्चे दूरी बनाकर बैठे नजर आ रहे थे। शिविर के माध्यम से विशेषज्ञों ने आश्रय गृह में निवासरत महिलाओ और बच्चो को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव को लेकर जानकारी दी। इस दौरान जहां महिलाओ एवं निर्भया स्टाफ की मेडिकल जांचे की गई साथ ही सभी का ब्लड टेस्ट भी किया गया ताकि यह पता लगाया जा सके की कही इन महिलाओ में किसी बीमारी के लक्षण तो नहीं है । इस दौरान जांच प्रभारी चिकित्सक डॉ. मिनाक्षी पांडे ( स्त्री विशेषज्ञ ) ने महिलाओ एवं स्टाफ को सलाह देते हुए कहा कि वायरस को लेकर घबराने की नहीं बल्कि सावधानी की जरूरत है। स्वास्थ्य में किसी तरह की परेशानी होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क स्थापित करना चाहिए। खासकर साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। शिविर में चिकित्सक डॉ. मिनाक्षी पांडे के साथ ममता ,एवं तरुण क्लिनिक की और से सुमित एवं आकाश जैन आदि उपस्थित रहे और निवासरत सभी महिलाओ एवं स्टाफ की जांचे की I डॉ मिनाक्षी ने कहा आश्रय गृह के अंदर भी एक-दुसरे से दूरी बनाकर रखना चाहिए, कोई भी वायरस संक्रमित लोगों के संपर्क में आने से तेजी से फैलता है। डाक्टर ने महिलाओ और स्टाफ को स्वास्थ्य से जुड़े कई टिप्स भी दिए और उसके पालन की सलाह दी।बताया की सभी को बार-बार अपने हाथ धोना चाहिए साथ ही जिस व्यक्ति को जुखाम, बुखार व खासी हो उससे दुरी बनाएं रखें और अगर किसी को ऐसे लक्ष्य हो तो वो अस्पताल में जरूर जांच करवाएं। साथ ने उन्होंने कहा कि वायरस से बचने के लिए थोड़ी सावधानी की जरूरत है। लोगों को मास्क और सैनेटाइजर का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। निर्भया स्वाधार ग्रह प्रभारी श्रीमती समर खान ने बताया कि इस शिविर में महिलाओ को उचित परामर्श, थाइरॉड,बल्ड शुगर, रक्त चाप, जोड़ों का दर्द, कमर दर्द, गर्दन दर्द, आदि के मरीज लाभांवित हुई I इस अवसर पर निर्भया स्वाधार गृह के डारेक्टर शेर अफ़ज़ल खा आश्रय गृह की अधीक्षक श्रीमती शीलू मालवीय, सुशी निशा चौधरी ,किश्वर खान आदि उपस्थित रहे ।
