खरगापुर-टीकमगढ़ शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खरगापुर की जमीन पर दबंगों द्वारा किया जा रहा है अतिक्रमण बार-बार प्रशासन को आवेदन देने के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही स्कूल प्राचार्य श्री राजकुमार तिवारी जी से इस अतिक्रमण के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि साला की तरफ से हमने खरगापुर तहसील में अतिक्रमण को हटाने के लिए कई बार आवेदन दिए पर आज तक कोई कार्यवाही नहीं की गई श्री तिवारी जी द्वारा अतिक्रमण को रुकवाने पर उन्हें नगर के दबंगों द्वारा धमकियां दी जा रही हैं उन्होंने बताया कि मुझे फोन पर झूठे 354 में फंसाने की धमकी दी जा रही है वहीं ही ही प्रशासन के ढुलमुल रबैया को देखते हुएनगर के व्यक्तियों में रोष व्याप्त है केंद्र सरकार और राज्य सरकार कितने ही कानून और नियम योजनाएं क्यों ना बना ले महिला सुरक्षा के लिए पर जब गर्ल्स स्कूल परिसर में अतिक्रमण को शासन नहीं हटवा पा रहा तो किसी अन्य जगह शासन और प्रशासन से आशा करना सिर्फ और सिर्फ बेईमानी के अलावा और कुछ नहीं है कई आवेदनों के बाद भी जब तहसील प्रशासन के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं किए जाने से आज दिनांक 9 12 2017 को एक बार फिर उन्हीं दबंगों द्वारा कन्या शाला परिसर में मकान बनाने के लिए चार-चार कारीगरों द्वारा काम चालू कराया गया जिसकी शिकायत हंड्रेड 100 डायल पर की गई पुलिस को मौके पर देख वहां काम करने वाले मजदूर भाग खड़े हुए पर वहां पड़े सामान की पुलिस द्वारा जप्त कर लिया गया वही प्राचार्य तिवारी जी ने बताया कि जब तक इस समस्या को पूरी तरीके से हल नहीं निकाला जाएगा तब तक कुछ नहीं होने वाला यह लोग दो 4 दिन बाद फिर काम चालू कर देंगे जिससे हमारे स्कूल के समस्त स्टाफ को अपना कामकाज छोड़कर इसी में लगा रहना पड़ता है जिससे छात्राओं की पढ़ाई का नुकसान होता है उन्होंने कहा कि जितनी जल्दी हो इस समस्या का हल निकल जाए जिससे छात्राओं की पढ़ाई सुचारु रुप से चलती रहे वही तहसीलदार साहब से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि अतिक्रमण की सूचना मिल गई थी जिससे उनके द्वारा पुलिस थाने खरगापुर को सूचना दी गई है जल्द ही समस्या का समाधान किया जाएगा और जो लोग दोषी पाए जाएंगे उनके ऊपर कार्यवाही की जाएगी
