मीडिया पत्रकार यातायात सुरक्षा के लिए ज्यादा प्रेरित कर सकते है -रूद्र प्रताप तोमर राजपूत
बाकानेर निप्र ।ईश्वर अल्लाह ने आप हमें करोना महामारी की पहली और दूसरी लहर खैरियत कुशल पूर्वक रखा है और आने वाली तीसरी लहर से भी हमें बचना है कोविड-19 टीकाकरण भी करवाना है साथ ही साथ यातायात के नियमों का पालन करते हुए हेलमेट भी जरूरी है हेलमेट पहनकर सफर करना सुरक्षित है इसी उद्देश्य को लेकर श्रीजी मोटर्स मैनेजर रूद्र प्रताप सिंह तोमर द्वारा वरिष्ठ पत्रकार मीडिया कर्मी प्रेस क्लब आफ वर्किंग जर्नलिस्ट प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद रिजवान अली को हेलमेट उपहार में देते हुए विचार व्यक्त किए उन्होंने कहा पत्रकार मीडिया कर्मी खबरों के कवरेज के लिए और समाज सेवा सेवा के लिए अपने वाहन से अक्सर सफर पर रहते हैं यह सुरक्षित रहेंगे और औरों को सुरक्षित रहने की प्रेरणा देते रहेंगे तो गांव नगर देश के टू व्हीलर वाहन चालक सभी सुरक्षित हो जाएंगे इस अवसर पर श्रीजी मोटर्स हीरो शोरूम के स्टॉप भूपेंद्र सोलंकी मोहित ठाकुर अजय बघेल कुणाल पाटीदार उपस्थित थे आभार श्रीजी मोटर्स संचालक अशोक महाजन ने माना।।।
