वर्ल्ड पीस डे के रूप में अनोखे अंदाज में मनाई गई ईद मीलादुन्नबी
पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद स.अ.व. के नक्शे क़दम पर चलने का लिया संकल्प, प्रदेष भर में हरे झंडे फहरा कर मनाया जश्न, राज्यपाल को मुबारकबाद देने पहुंचा डेलिगेशन,
ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के विशाल जलसे में उलेमाओं की हुई सबक़ अमोज़ तकरीरें, बुराईयों को नेस्तनाबूद करने के लिए हुई सामूहिक दुआएं विश्व शांति के लिए उठे बेशुमार हाथ
भोपाल। इस्लाम के प्रवर्तक पैग़म्बर हज़रत मोहम्मद स.अ.व. की पवित्र सालगिरह ईद मीलादुुन्नबी का जश्न ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के तत्वाधान में बेशुमार मुसलमानों ने वर्ल्ड पीस डे के रूप में अनोखे अंदाज से मनाया प्रदेष भर में जगह-जगह हरे रंग के झंडे फहरा कर परचम कुशाई की रस्में अदा की गईं। सुबह राजभवन पहुंचकर मुस्लिम डेलिगेषन ने राज्यपाल महोदय को मुबारकबाद पेष कर सीरते पाक की किताबें और फूल भेंट कर नेक ख़्वाहिषात पेष की गई।
रात में बाद नमाज़े इषा इमामी गेट चौराहा पर विशाल परंपरागत जलसे में उलेमाओं ने शिक्षाप्रद तक़रीरें कर लोगों को पैग़म्बर साहब के नक़्शे क़दम पर चलने का संकल्प दिलाया तथा मस्जिदों, खानकाहों, दरगाहों, आस्तानों में काफी चहल-पहल का माहौल रहा शहर की फ़िज़ाओं में खु़शबूएं महकती रहीं सभी मस्जिदों में दुनिया से बुराईयों को नेस्तनाबूद करने तथा विश्व शांति के लिए बेषुमार बंदों के ज़रिए दुआएं भी की गईं। इस मौके पर क़ारी मो. तारिक़ कासमी ने तिलावते कुरान कर जलसे का आगाज़ किया तथा क़ाज़ी अज़मत शाह मक्की ने नातिया कलाम पेष किया और मौलाना यूसुफ नदवी ने सीरते पाक पर तक़रीर कर हुजूर पाक स.अ.व. की पवित्र जीवनी पर प्रकाष डाला। सभी कार्यक्रमों में शासन की गाइड लाइन का पालन किया गया।
ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के कार्यक्रम संयोजक श्री अब्दुल नफीस ने जानकारी देते हुए बताया कि आज ईद मीलादुन्नबी के विषाल जलसे में ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल ला बोर्ड के राष्ट्रीय सदस्य एवं मध्य क्षेत्र के विधायक श्री आरिफ मसूद ने सभी उलेमाओं और बिरादरियों के चौधरियों, मुखियाओं, अखाड़ों के उस्तादों, ख़लीफ़ाओं सहित अनेक हस्तियों को साफा, पगड़ियॉ पहना कर सम्मानित करते हुए कहा कि हमको अपने प्यारे नबी पाक स.अ.व. की शान पर हमेशा कु़र्बान रहने के लिए तैयार रहना चाहिए और पैग़म्बर साहब के बताए सच्चाई के रास्ते पर ही चलते रहना चाहिए और समाज के ग़रीब, बेसहारा, मज़लूमों की मदद कर मज़हबे इस्लाम के पैग़ाम को आम करना चाहिए।
इस मौके़ पर ऑल इंडिया मुस्लिम त्यौहार कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पीरज़ादा डॉ औसाफ़ शाहमीरी खुर्रम ने सभी देष वासियों को ईद मीलादुन्नबी की मुबारकबाद पेश करते हुए कहा कि हम अपने जीवन की अंतिम सांस तक पैग़म्बर मोहम्मद स.अ.व. के हुकुमों का पालन करते रहेंगे हमको भलाई, सच्चाई, ईमानदारी के रास्ते पर चलने से कोई भी नहीं रोक सकता। हम कुरआन व ईमान वाले हैं हम सच्चाई का पैग़ाम जन-जन तक पहुंचाते रहेंगे।
जलसे के समापन पर कमेटी के प्रदेष महासचिव श्री क़ाज़ी सै. अनस अली ने सभी का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि ईद मीलादुन्नबी का जश्न मना कर हम सारी दुनिया को एकता का संदेश देते हैं इस अवसर पर कमेटी के जिला अध्यक्ष श्री मक़बूल अहमद मंसूरी ने ईद मीलादुन्नबी के लंगर-ए-आम में शामिल होकर भूखे, प्यासे, ग़रीबों, दुखियों की सेवा करने वाले सभी मानवतावादियों का आभार माना है।
