भोपाल।मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के गौतम नगर थाना क्षेत्र में बीते रविवार की रात को एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार मृतक महिला अपनी जेठानी से तंग आकर फांसी लगाई। सूचना मिलते ही अगले दिन सोमवार को मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के पास से सुसाइड नोट बरामद किया। पुलिस ने प्रथम दृष्टया सुसाइट नोट के आधार पर मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
जेठानी की प्रताड़ना से लगाई फांसी
– मृतक महिला ने अपने सुसाइड नोट में आत्महत्या करने के पीझे का कारण लिखा है कि उसकी जेठानी मृतक महिला को प्रताड़ित करती रहती थी। जिससे परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वहीं पड़ोसियों का कहना है कि मृतक महिला का जेठानी से कई महीनों से झगड़ा चल रहा था। इसके चलते हाल ही में कुछ दिन पहले मृतक महिला और उसकी जेठनी से मारपीट भी हुई थी।
– पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गौतम नगर थाना क्षेत्र में रहने वाली विवाहीत महिला शाजिदा पति उवैस (28) आरिफ नगर के मकान नंबर 27 की रहने वाली है। करीब 10 महीने पहले मृतक महिला की शादी हुई थी। पुलिन ने बताया कि महिला मध्यप्रदेश आष्टा की मूल निवासी है। शादी के बाद से वह अपने पति और जेठनी के साथ भोपाल के गौतम नगर में रह रही थी। टीआई मुख्तार कुरैशी ने बताया कि मृतक महिला के पास से मिले सुसाइड नोट के आधार पर आरोपी जेठानी सूफिया के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
– टीआई कुरैशी का कहना है कि शाजिदा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसकी जेठानी सूफिया, अक्सर उसे छोटी-छोटी बात को लेकर प्रताड़ित करती थी। टीआई का कहना है कि इस मामले में मर्ग कायम कर मृतिका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। साथ ही जांच शुरु कर दी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
