रतलाम। समीपस्थ ग्राम मूंदड़ी निवासी एक महिला ने गांव वालों की प्रताड़ना से तंग आकर रविवार सुबह जान देने की नियत से जहर का सेवन कर लिया। महिला जिला अस्पताल में जीवन- मृत्यु से संग्राम कर रही हैं। मिली जानकारी के अनुसार मूंदड़ी निवासी सुगनाबाई का भतीजा पड़ोस में रहने वाले इन्ही के समाज की लड़की के साथ करीब दो सप्ताह पहले कही चला गया है। लड़की के लापता होने के बाद गुस्साए पड़ोसियों ने पिछले दिनों से सुगनाबाई और इनके परिवार का घर से निकलना बंद कर दिया था। रविवार सुबह जब सुगना और इनका परिवार अपने खेत पर जाने के लिए निकला तो पड़ोसियों ने एकञ होकर इन्हे जैन से मारने की धमकी देकर बोला कि तुम गांव छोड़कर चले जाओं तुम्हे बिरादरी से बैदखल कर दिया है। इधर सुगनाबाई ने इस मामले में गांव वालों से मदद की गुहार लगाई मगर सभी पड़ोसियों के साथ खड़े हो गए। इस बात से रुष्ट होकर सुगनाबाई ने जहरीली दवा का सेवन कर लिया। इसे जिला अस्पताल में परिजन उपचार के लिए लाए है और पुलिस सुगना के बयान दर्ज कर रही है।
