कुक्षी- नगर पंचायत चुनाव में भारी मतों से विजय हुए भाजपा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष मुकाम सिंह किराडे ने नगर भ्रमण कर मतदाताओं से आशीर्वाद ले कर उनका आभार प्रकट किया नगर के भट्टी मोहल्ला,भावसार मोहल्ला, बोहरा मोहल्ला, के साथ नगर की वार्डों में भ्रमण कर नगर की समस्याओं को देखा साथ ही समस्याओं के निराकरण करने की बात कही साथी उन्होंने नगर वासियों से स्वच्छता अभियान में सहयोग करने को कहा जिसे नगर की सुंदरता बढ़ेगी मुकाम सिंह किराडे के साथ भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पूनम कसेरा, चुनाव प्रभारी वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश धारीवाल, युसुफआगवान,मनीष भावसार, दीपक नामदेव संजय गुप्ता रमण माली ,गोपाल राठौड़ ,अजय दसोंदी ,अब्बास बोहरा ,लक्ष्मण बघेल, अल्लू सर बोहरा, खुजेमा मारवाड़ी, खुर्शीद बाबा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे उक्त जानकारी भाजपा कार्यालय मंत्री सत्येंद्र मिश्रा ने दीं।
