बुरहानपुर– शहर के बड़े पोस्ट ऑफिस के पास के एटीएम से रुपए निकालने के बाद एक युवक ने ऐसी जल्दबाजी दिखाई की कांच फोड़ते हुए बाहर निकल गया। खून से लथपत होने के बाद उसे अस्पताल में पहुंचाया गया।
एटीएम मशीन के लिए कांच का कैबिन बना हुआ था। शनिवार शाम एक युवक आया और एटीएम मशीन से रुपए निकाले। निकाले के बाद वह तेजी से मुढ़कर बाहर निकलने लगा। लेकिन वह दरवाजे की बजाय कांच को फोड़ते हुए बाहर निकल गया। इस हादसे में उसके हाथ की नसें कट गई। जबकि पूरा कांच फूट गया। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
