पिपरई अशोकनगर| नगर में चल रही भागवत कथा में रविवार को कृष्ण रुक्मणी विवाह प्रसंग पर झांकी सजाई गई। इस दौरान पांडाल में मंगल गीत गूंजे। कृष्ण का रूप धरे नन्हे बच्चें जैसे ही पांडाल में पहुंचे, कृष्ण के जयकारे गूंज उठे। महिलाएं मंगल गीत गाने लगीं। महिलाओं ने कथा वाचक ब्रजेश तिवारी जी के साथ मंगल गीत गाए। कृष्ण-रुक्मणी ने एक-दूसरे के गले में वर माला डाल विवाह की रस्म पूरी की। कथा में कथावाचक ब्रजेश तिवारी जी ने कहा कि भगवान कृष्ण की लीलाएं अपरंपार थी। उन्होंने धरती पर पापियों को संहार किया। कृष्ण की भक्ति करने वाले भक्तों से कष्ट दूर रहते हैं।
