कपूरथला / सुल्तानपुर लोधी : कपूरथला के अधीन पड़ते थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने गत दिवस स्थानीय बी.डी.पी.ओ. चौक में रमन कोल्ड ड्रिंक्स एंड टी-स्टाल पर कुछ अज्ञात युवकों द्वारा की गई तोड़-फोड़ के दौरान मौके पर इस घटना की कवरेज करने पहुंचे एक अखबार के पत्रकार से मारपीट करने, कैमरा छीनने व धमकियां देने के मामले में मुख्य आरोपी कौंसलर जुगल किशोर कोहली के पुत्र मुनीश कोहली सहित 7 आरोपियों के विरुद्ध केस मामला दर्ज किया है ।
जानकारी के अनुसार इस वारदात में मुख्य आरोपी मुनीश कोहली पुत्र जुगल किशोर कोहली कौंसलर सहित डिंपल कोहली पुत्र गुलशन कोहली, सोनू पुत्र सतीश कुमार, दीपू पंडित, सुरजीत कोहली, करन पुत्र मदन लाल व 4-5 अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पत्रकार से मारपीट, कैमरा छीनने व धमकियां देने के संगीन आरोप लगे हैं । इन सभी पर कार्रवाई करते हुए थाना सुल्तानपुर लोधी की पुलिस ने आई.पी.सी. की धारा लगते हुए इनके खिलाफ केस दर्ज कर दिया है । अभी सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बहार हैं व पुलिस आरोपियों को ढूंढने के लिए छापेमारी कर रही है ।
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के राष्ट्रीय महासचिव सैयद खालिद कैस ने घटना की तीखी निंदा करते हुये पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग पर बल दिया ।
