भोपाल – सोमवार को मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड की बैठक का आयोजन प्रदेश मदरसा बोर्ड के चेयरमैन जनाब सैयद इमाद उद्दीन ने किया।
मदरसा बोर्ड के चेयरमैन जनाब सैयद इमाद उद्दीन ने मदरसा बोर्ड के सभी उपस्थित जिला अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि मदरसों में कम्प्यूटर , अंग्रेजी शार्ट हेन्ड सहित आधुनिक शिक्षा देने की आवश्यकता है। 
बैठक में मध्य प्रदेश मदरसा बोर्ड जिला भोपाल( उपाध्यक्ष)रफीक अहमद (राजा) सहित
सागर के सम्भागीय अध्यक्ष नईम खान ने भी सम्बोधित किया। बैठक में भोपाल इन्दौर सागर देवास खन्डवा हरदा सीहोर रतलाम आष्टा सहित सभी जिला अध्यक्षों की उपास्थिति रही।
