जबलपुर। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे की गिरफ्तारी पर आगामी 6 मार्च तक रोक लगाने के आदेश दिए हैं। यह आदेश कोर्ट ने हेमंत कटारे के खिलाफ दुष्कर्म और अपहरण के मामलों की एफआईआर रद्द करने की सुनवाई के दौरान आज गुरुवार को दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई 6 मार्च को निर्धारित की गई है।
जस्टिस राजीव दुबे की कोर्ट ने कटारे को गिरफ्तारी से राहत देते हुए कहा कि पीड़िता की मां को पुलिस उचित सुरक्षा प्रदान करे।
