जोबट -लम्बे समय से चल रही अटकलों को आज विराम लग गया युवा पत्रकार एवं नेता आकाश उपाध्याय आज कांग्रेस मे शामिल हौ गये उनको कॉँग्रेस नेता कांतिलाल भूरिया ने सदस्यता देते हुए खुले मंच पर स्वागत किया! इसी अवसर पर युवक कांग्रेस अध्यक्ष विशाल रावत ने सांसद कांतिलाल भूरिया की सहमति एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री मती सुलोचना रावत की अनुशंसा पर आकाश उपाध्याय को युवक कांग्रेस का नगर अध्यक्ष नियुक्त किया है इस नियुक्ति पत्र पर तरुण जैन, नरेन्द्र मंडलोई, संजय फिलोमन, सुनील खेडे,मिश्रीलाल राठौड, फरीद शेख मनीष जोशी सरदार सिंह अजनार इत्यादि ने आकाश उपाध्याय को बधाई देते हुए नियुक्ताओ के प्रती आभार व्यक्त किया है ।
