भोपाल/ पिपरिया-पिपरिया बन्खेडी मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी विगत कई माह से अपनी विवादित कार्य प्रणाली के कारण सुर्खियां बटोर रही है,
पैसे लेकर की गई नियुक्तियों का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि MPEB ने आदिवासी विद्युत बकायादारो के नाम पर उनके परिजनों से राशि वसूलने के नाम पर जमीन की नीलामी का मामला सामने आया है। कार्यालय सहायक यंत्री मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड उप संभाग बनखेडी जलज बाइकर् के नाम से समाचार पत्रों में प्रकाशित दिनांक 17/02/2018 को प्रकाशित / जाहिर सूचना/इश्तेहार से ग्राम पथरकुही, ग्राम खरसली के 5 आदिवासी बकायदारो श्रीमती छोटी बाई , खसरा नंबर 70 एवं 135, धनराज 125/2, गोपाल 64/3 , छीदामीलाल 206,210, तथा सुरेश 26/3,
पर लगभग 30 लाख रुपये की विद्युत बकाया राशि दर्शा कर 1 एकड़ क्रषि भूमि की नीलामी का इश्तेहार ज़ारी कर 28/02/2018 तक बकाया राशि जमा करने के निर्देश के साथ 10/03/2018 को नीलामी की घोषणा की|
पिपरिया बनखेडी उप संभाग MPEB इन दिनों भ्रष्टाचार का पर्याय बना हुआ है, इस बात का अंदाज़ा इस से लगाया जा सकता है कि भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए लगाई गई RTI को ना सिर्फ दबाया जाता है वरन् RTI कार्यकर्ताओ को प्रताड़ित कर मानसिक व शारीरिक पीड़ा भी पहुंचाई जाती है । जबकि MPEB के भ्रष्टाचार को विधानसभा सत्र तक मे उठाया जा चुका है । परंतु इस भ्रष्ट तंत्र में इस मामले को भी बखूबी दबवा दिया।
ताज़े मामले में आदिवासियो की भूमि को नीलामी से आज रोकने लिए जब राष्ट्रीय किसान यूनियन ने हस्तक्षेप किया तो बनखेडी कार्य पालन यंत्री जलकर वायकर ने कर्ज माफ करने की सहमति की बात की तथा यूनियन के पदाधिकारियों के जाने के बाद उन पर ही दबाव डाल कर कर्ज माफी का आरोप लगा दिया।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि महामहिम राजपाल पचमढ़ी प्रवास पर है , ओर पूरा प्रशासन उनकी सुरक्षा में नतमस्तक हो रहा है । तथा इन सब से अनभिज्ञ है। जिसका लाभ उठा कर कार्य पालन यंत्री आदिवासियो की भूमि को नीलामी का षड्यंत्र रच रहा था |
गौरतलब है कि भारतीय सँविधान मे प्रदत्त अधिकारों का लाभ देते हुए प्रदेश सरकार आदिवासियों को जीविका उपार्जन के लिए कृषि भूमि का पट्टा प्रदत्त करता है कि आदिवासियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ देकर कर्ज माफी व अन्य रियायतों के माध्यम से उनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के शिवराज सरकार के सपने को MPEB बन खेड़ी द्वारा पलीता लगाया जा रहा है |

MPEB पिपरिया बन खेड़ी उप संभाग के भ्रष्ट आचरण व नित नए नये कारनामो के नज़र में आने के बाद RTI एक्टिविस्ट ऑफ इंडिया शीघ्र इस मामले को जहा मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत करेगा वही इस पूरे मामले से लोकायुक्त एवं अपराध अनुसंधान विभाग को मय दस्तावेज के अवगत कराएगा
पिपरिया से लोकेश मालवीय के साथ खबरे आज तक लाइव न्यूज़ के लिए भोपाल से सरोज जोशी एवं समूह संपादक सय्यद खालिद कैस
