देवराज दुबे , रायसेन मो. 7581000500रायसेन-बाड़ी नगर परिषद के निर्दलीय अध्यक्ष जागेश्वर दयाल बैरागी एवं अधिकारियों की मिलीभगत से वाड़ी नगर परिषद में सारे नियम के विरुद्ध कार्य कर भ्रष्टाचार किया जा रहा है । जिस से वाड़ी नपा के पार्षदो को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों के चक्कर लगा लगा कर जनता और जनप्रतिनिधि परेसान है। पर तहसील ओर जिले के अधिकारियों की मिलीभगत के कारण सही जांच कारवाही नही हो पा रही है। एक के बाद एक मामला भ्रष्टाचार का निकल कर आ रहा है। यह एक मामला ओर सामने निकल कर आया है वाड़ी नपा के वार्ड क्रमांक पांच में 15 साल पूर्ब बनी पुलिया का हैं । इस पुलिया की बिना टेंडर के थोड़ी सी मरम्मत कर के अब उस का 1 साल बाद टेंडर डाला है। जिसमें भाजपा पार्षद राकेश सोनी ने लिखित में इस फर्जीबाड़ा की शिकायत नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल को की है । पार्षद ने बैसे तो नगर पंचायत के कई कामों को सिर्फ कमीशन खोरी करने का बताया कि वार्ड क्रमांक पांच में छोटे मंदिर जाने के रास्ते पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कौशल्या जवाहरलाल साहू के समय से बनी हुई हैं । जिसको नगर पंचायत ने पुनः बनाने के लिए टेंडर निकाला हैं जो पूर्ण: गलत हैं। और अगर इसका किसी भी प्रकार से भुगतान होता हैं । तो यह भाजपा के दस पार्षदों के लिए व भाजपा की नीति भ्रष्टाचार मुक्त शासन पर कठोर प्रहार होगाऐसे ही कई मामले है वाड़ी नगर परिषद के जिस पर कोई कार्यवाही नही की जा रही है। कार्यवाही नही होने पर यह साफ नजर आ रहा है। कि नेताओ के साथ साथ अब जिला और तहसील के कुछ जिम्मेदार अधिकारी भी इस भ्रष्टाचार की बहती गंगा में अपने हाथ धो रहे है।मेरे कार्यकाल की बात नहीं कि पुलिया कैसे बनी और किसने बनाई लेकिन इसका टेंडर नवम्बर माह ने निकाला गया , बनी हुई पुलिया पर कोई टेंडर स्वीकृति नही किया जायेंगा । शासन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी हो चुकी हैं । इसमें समझौता का कोई सवाल ही नही हैं ।देवबाला पिपलोनिया बाड़ीमुख्य नगर परिषद अधिकारी
