भोपाल, 14 अप्रैल, विश्व की टॉप 3 प्रतिशत विश्वविद्यालयों में से एक डी मोंटफोर्ट यूनिवर्सिटी, (डी.एम .यू) इंगलैंड के कल हुए एक प्रोग्राम “Be The Change” में भोपाल के सैय्यद सऊद हसन ने भारत का प्रतिनिधित्व किया। डी एम यू में सालाना होने वाले प्रोग्राम में छात्र संघ के वाइस प्रेज़िडेंट (उपाध्यक्ष) एवं मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के प्रवक्ता सैय्यद सऊद हसन ने भारतीय छात्रों की परेशानियों को कुलपति एवं अन्य देशों से आये डेलीगेट्स के सामने रखा। इस प्रोग्राम को यूनिवर्सिटी के वाइस चान्सलर ने होस्ट किया था । हसन ने यूनिवर्सिटी के कुलपति एवं अमेरिका, इटली और पेरिस के प्रतिनिधियों के साथ भी भारतीय छात्रों की परेशानियों को साझा किया I
