खेमराज चौरसिया( आरटीआई कार्यकर्ता) विशेष सम्वाददाता मोबाइल 9893998100
छतरपुर/ आपने पुलिस को पानी के लिए पहरा देते हुए तो देखा होगा मगर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में पुलिस पहरा तो छोड़ो पानी को स्वयं ही बेच रही है,,,,,,,,,,

जी हां बुंदेलखंड सूखे की चपेट में है ऐसे में सभी अपने-अपने तरीके के व्यवसाय तलाशते हैं मगर मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले की पुलिस ने इस सूखे को भी अपना व्यवसाय बना लिया और उसने एक आरो प्लांट लगाया जिस प्लांट से वह अपने स्टाफ व अन्य शासकीय कर्मचारियों को ₹10 में 20 लीटर पानी बेच रहा है तो वहीं आम आदमियों को भर ₹15 का 20 लीटर पानी बेच रहा है,,,,
पुलिस का कहना है कि इस पानी से जो भी फायदा होगा वह पुलिस वेलफेयर में जाएगा
