खेमराज चौरसिया( आरटीआई कार्यकर्ता) विशेष सम्वाददाता मोबाइल 9893998100
मध्यप्रदेश की महामहिम राज्यपाल आनंदी वेन पटेल की एक दिवशीय धार्मिक प्रसाव चित्रकूट यात्रा सुर्खियों में आ गई है, महामहिम ने सतना हवाई पट्टी में भाजपा नेताओं और अधिकारियों की पाठशाला ली, महामहिम ने भाजपा नेताओं को कहा कि कुपोषण और टीबी. को सतना जिले की बड़ी समस्या बताते हुये निदान के प्रयास पर बल दिया, चित्रकूट और परसमनिया पठार में कुपोषण की समस्या है, 16 करोड़ जिला प्रशासन के पास है उसे खर्च करो बच्चों को गोद लो, वोट लेना है तो हरहाल में गोद लो तभी वोट मिलेगा, बच्चों के सर पर हाथ फेरो, भाजपा विधायक, महापौर और भाजपा जिलाध्यक्ष से कहा कि अधिकारी को वोट नही चाहिए आपको और मुझे जनता के वोट चाहिए, इसलिए लग जाओ तभी मोदी जी का सपना सफल होगा, महामहिम की यह पाठशाला 20 मिनट तक सतना हवाई पट्टी में चली, जानकर बताते है कि राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर बैठे लोगों द्वारा किसी भी राजनैतिक पार्टी के पक्ष में प्रमोशन करना किसी भी लिहाज से उचित नही है, और बाद में वे हवाई जहाज से रवाना हो गयी ।
