भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने सोमवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने व्यापमं घोटाले में पीएमटी 2012 की परीक्षा में कई अन्य लोगों को भी आरोपी बनाने का आग्रह किया है।

-नेता प्रतिपक्ष ने पत्र में लिखा है कि सीबीआई ने व्यापमं घोटाले में पीएमटी-2012 मामले में 21 नवंबर 2017 को जो चार्जशीट विशेष अदालत के समक्ष पेश की, उसे लेकर पहले दिन से ही सवाल खड़े होने लगे थे।
-उन्होंने आरोप लगाया कि इसमें राजनीतिक रसूख रखने वाले कई लोगों को बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आरोपपत्र में मुख्यमंत्री के एक निजी सचिव रह चुके अधिकारी का भी नाम नहीं था।
-सिंह ने पत्र में कहा है कि आरोपपत्र में तत्कालीन चिकित्सा शिक्षा मंत्री का नाम नहीं है, जबकि विभाग के तत्कालीन प्रमुख सचिव का नाम उसमें है। इससे लगता है कि सीबीआई ने या तो बारीकी से जांच नहीं की या जानबूझकर रसूखदारों को बचाया गया है।
-नेता प्रतिपक्ष ने आग्रह किया कि मामले की जांच ऐसे हो, ताकि सीबीआई जैसी संस्था की प्रतिष्ठा बनी रहे और लोगों का भरोसा भी कायम रहे।
