पिपरई| नगर से करीब तीन किमी दूर देराशा गांव में अपने घर के पास खेत में चना पटाने को लेकर दो मासूम बच्चों के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है।
जानकारी के अनुसार देराशा गांव निवासी मीना वाई अहिरवार और उषा वाई अहिरवार अपने बच्चें राजाबाबू उम्र आठ साल एवं शिवजीत उम्र दस साल को लेकर पिपरई थाने पहुंची। और पुलिस से कहा कि हमारे बच्चें खेत पर गए हुये थे। तभी वीरन यादव वहां आ आया और राजाबाबू और शिवजीत को खेत में से चना पटाने का मना करने लगा जब बच्चों ने वीरन यादव कि बात नही मानी तो वीरन यादव बच्चों के साथ जमकर मारपीट कर दी। जिससे बच्चों के हाथ और पीट में चोट आ गई। दोनों बच्चों की मां ने पुलिस थाने पहुंचकर मारपीट करने वाले आरोपी वीरन यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
