पिपरिया– पिपरिया में आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर 2018 में अवैध शराब के निर्माण, संग्रहण ,परिवहन और बिक्री को रोकने हेतु कलेक्टर प्रियंका दास के निर्देश और सहायक आबकारी आयुक्त राजनारायण सोनी के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग जिला होशंगाबाद की संयुक्त टीम द्वारा आज दिनाँक 22 नवंबर 2018 को दोपहर में कुचबंदिया मोहल्ला पिपरिया और राइखेड़ी रोड पिपरिया में दबिश दी गई।
जिसमें 85 लीटर अवैध कच्ची शराब और कच्ची शराब बनाने हेतु संग्रहित 1680 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर जप्त कर कुल 08 प्रकरण आबकारी अधिनियम के तहत पंजीबद्ध किये गए ।
कार्यवाही हेतु गठित संयुक्त दल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अमिताभ जैन, आबकारी उप निरीक्षक नीलेश पवार , राजेश साहू, वासुदेवाचार्य त्रिपाठी, सुयश फौजदार ,जे पी दुबे तथा समस्त मुख्य आबकारी आरक्षक तथा नगर सैनिक शामिल थे।
पकड़े गए आरोपियों में
1.बसंती बाई सीता राम कुचबंदिया
2.काजल छोटू कुचबंदिया
3.शारदाबाई खुशिलाल कुचबंदिया
4.संतो अनिल कुचबंदिया
5.उर्मिला बाई मोती कुचबंदिया
6.सिम्मी सौरभ कुचबंदिया
7 .सरिता बाई अरुण कुचबंदिया।
जप्त की गई सामग्री की कीमत लगभग 60,000 रुपये आंकी गई ।
सहायक आयुक्त आबकारी राजनारायण सोनी ने बताया कि जिला बल द्वारा बहुत प्रभावी कार्रवाई की गई है |
आगे भी लगातार आबकारी दल द्वारा इसी प्रकार कार्रवाई की जाएगी ।
ब्यूरो पंकज पाल खबरे आजतक पिपरिया
