पिपरिया – पिपरिया में स्थानीय लकी होटल में आम आदमी पार्टी की विधानसभा प्रत्याशी चयन प्रकिया के तहत बैठक आयोजित की गई। जिसमे पिपरिया 139 विधानसभा के लिए पर्यवेक्षक मुन्ना सिंह चौहान और नरेश ठाकुर ने आप के तीन उम्मीदवारो का प्राथमिक साक्षात्कार लिया ।
जिसमे तीनो दावेदारों ने कार्यकर्ताओं के सामने पिपरिया में परिवर्तन लाने के लिए अपना-अपना पक्ष रखा। आप के लोकसभा सह प्रभारी राजेश मालवीय ने कार्यकर्ता को मजबूती से विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाने की बात करी।
आप युवा विंग के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हर्षित शर्मा ने कहा चुनाव में केवल 3 माह का समय बचा है और आम आदमी पार्टी के तीनों दावेदार युवा है इससे यह साफ है कि पिपरिया में आप युवा को ही चेहरा बनाएगी ।आप पिपरिया में भी दिल्ली की केजरीवाल सरकार के काम को, और मध्यप्रदेश के पार्टी के घोषणापत्र को घर घर पहुचाएँगे।
पर्यवेक्षक मुन्ना चौहान ने कहा कि तीनों दावेदारों ने मजबूती से शहर और जनता के विकास के लिए अपनी अपनी बात रखी । पर्यवेक्षको ने कार्यकर्ताओ से पिपरिया का प्रत्याशी कैसा हो इस बारे में सुझाव के साथ साथ नाम भी लिए गए।
बैठक में आप के पदाधिकारी समेत वरिष्ठ नेता गेंदीलाल पटेल, पवन पटेल, पुष्पेंद्र पटेल, मुकेश तिवारी, वीरेंद्र कोरी,युवा विंग के सूरज यादव, गोपाल वर्मा, विकास अहिरवार,सचिन शर्मा
मंडल प्रभारी समेत बड़ी संख्या कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पिपरिया विधानसभा से आदमी पार्टी से दावेदार :
1)नाम- संजय कोरी
पिता- मोहनलाल कोरी
2) नाम- राजेन्द्र नागेश/पिता स्व.प्रेमनारायण नागेश।
3)नाम- मनीष आरसे /पिता – राम किशन आरसे।
पिपरिया से पंकज पाल
