छतरपुर। जिला के महाराजपुर थाना क्षेत्र के फुलारी गांव में एक किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली । पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की है ।
मृतक के भाई परमानंद ने बताया कि भाई हक्कू पटेल सुबह 9:00 बजे अपने खेत पर पानी लगाने के लिए कह कर निकला था । 11:00 बजे देखा तो भाई ने खेत की मेड पर लगे पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हक्कू पटेल खेत में पानी लगा रहा था और उसका छोटा भाई लल्लू दूसरे खेत में था । हक्कू पटेल ने एक भाई को सामान लेने के लिए घर भेजा था । अचानक से पता नहीं क्या हुआ और जब देखा तो बड़े भाई हक्कू पटेल चिल्ला के पेड़ से फांसी लगाकर लटके हुए थे ।जिसकी सूचना थाना महाराजपुर को दी ।किन कारणों से फांसी लगाई है उनका कोई पता नहीं ना हमारी लड़ाई थी, और ना किसी प्रकार का कोई विवाद।
महाराजपुर थाना के विवेचना अधिकारी वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि हक्कू पिता कल्लू पटेल उम्र 42 वर्ष ने अज्ञात कारणों के चलते अपने खेत में फांसी लगा ली पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता लगेगा विवेचना जारी है ।
@खेमराज चौरसिया छतरपुर
