भोपाल । देश में पत्रकारों पर हो रहे हमलों एवं झूठे मुकदमे बाज़ी के ख़िलाफ़ आवाज़ उठाने वाले एक मात्र अखिल भारतीय संगठन “अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत “ की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आज और कल उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में हो रही है ।
नवाबों के शहर लखनऊ में आज अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति कि राष्ट्रीय कार्य समिति की मिटिंग का आयोजन किया गया। जिसमें भारत के विभिन्न राज्यों से आये क्रांतिकारी कलमकारों व पदाधिकारी शामिल हुऐ हैं । समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश कलवाडिया की अध्यक्षता एवं संरक्षक शंकर पांण्डे की मौजूदगी में राष्ट्रीय संगठन महासचिव राकेश परिहार ने बैठक के पहले दिन एजेण्डा प्रस्तूत किया ।
आज की राष्ट्रीय बैठक में छत्तीसगढ़ से राष्ट्रीय संगठन महासचिव महफूज खान, राष्ट्रीय प्रवक्ता गोविन्द शर्मा , हरियाणा से जगदीश यादव, दिनेश स्वामी, पवन कुमार आदि ने एकमत से पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू करने के लिये आवाज बुलंद की।
आज और कल की बैठक में पत्रकार सुरक्षा क़ानून लागू करने की माँग के अलावा उत्तरप्रदेश में लगातार पत्रकारों के विरुध्द सरकार और माफ़िया द्वारा किये जा रहे अत्याचारों पर चर्चा की जाएगी । एवं abpss की आगामी रणनीति पर मंथन किया जाऐगा । मध्यप्रदेश से समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य कटनी से मोहम्मद जमील खान ने प्रतिनिधित्व किया है ।
