भोपाल। सारा विश्व आज एक गंभीर बीमारी कोरोना वायरस की चपेट में है ।वहीं भारत देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मरीजों और होती मौतों के बीच भारत में देश का माहौल चिंताजनक है । देश की विभिन्न राज्यों और सैकड़ों जिलों में लॉक डाउन के माध्यम से कोरोना वायरस पर अंकुश लगाने के प्रयास किये जा रहे है । जिसमें हमारे डॉक्टर , हमारी पुलिस तथा जांबाज पत्रकार अपनी जान हथेली पर लेकर अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। जनता की जान बचाने का प्रयास कर रहे हैं तथा उनको कोरोनावायरस जैसी गंभीर बीमारी से बचने के उपाय बता रहे हैं। संपूर्ण देश इस वक्त कोरोनावायरस के आतंक के बीच लगातार उससे संघर्ष के लिए तत्पर है।ऐसे मैं देश की राजधानी दिल्ली से आए समाचार ने पत्रकार बिरादरी को झकझोर दिया है ।
ज्ञात हो कि आज सुबह आई ख़बर के मुताबिक राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय न्यूज़ चैनल आज तक के पत्रकार नवीन कुमार के साथ कुछ पुलिस वालों द्वारा की गई गंभीर मारपीट में पुलिसिया कार्रवाई पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है। गत दिनों दिल्ली में हुए दंगों में पुलिस का नंगा चेहरा और आम जनता पर अत्याचार किसी से छुपे नहीं , जिस प्रकार पुलिस ने दंगाइयों के साथ मिलकर या दंगाइयों के रूप में आमजन पर अत्याचार किए वह भी किसी से छिपे नहीं। परंतु आज संपूर्ण भारत जब एक गंभीर बीमारी की चपेट से बचने के प्रयास में है ऐसे हालात में अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए निकले एक पत्रकार के साथ पुलिस का यह घिनौना रूप , उसके साथ की गई प्रताड़ना किसी भी सूरत में माफी लायक नहीं है।

देश की राजधानी दिल्ली में एक पत्रकार के साथ पुलिस द्वारा की गई इस प्रताड़ना तथा अपमानजनक व्यवहार से भारत भार में पत्रकार जगत में भारी रोष व्याप्त है । पत्रकार बिरादरी के ऊपर यह हमला किसी भी सूरत में माफी लायक नहीं है।
अखिल पत्रकार सुरक्षा समिति मध्य प्रदेश , राजधानी दिल्ली की पुलिस द्वारा पत्रकार नवीन कुमार के साथ की गई मारपीट की निंदा करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ओर देश के प्रधानमंत्री से मांग करती है कि इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाते हुए पत्रकार के साथ मारपीट के दोषी पुलिस वालों को कठोरतम दंड दिया जाए । अन्यथा संपूर्ण पत्रकार बिरादरी इस दमनकारी नीति के विरोध में सड़को पर उतरने को तैयार है ।
@सैयद ख़ालिद कैस 8770806210
