भोपाल । उत्तर प्रदेश में लगातार पत्रकारों के ख़िलाफ़ झूठे मुकदमे दर्ज कर जैल भिजवाने और प्रताड़ित किये जाने के ख़िलाफ़ अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति भारत के तत्वावधान में 27-28सितम्बर 2019को लखनऊ में देशभर के पत्रकार एकजुट होकर पत्रकार विरोधी सरकार के ख़िलाफ़ लामबंद होँगे ।
समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष जिग्नेश भाई कलवाडीया के निर्देश पर समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक लखनऊ में आहूत कीगई है।जिसमें अन्य मुद्दॊ के अलावा बिजनौर ,आजमगढ़ में पत्रकारों के ख़िलाफ़ योगी सरकार द्वारा मुकदमेबाज़ी पर चर्चा उपरांत प्रदर्शन की रणनीति बनेगी ।
उत्तरप्रदेश में लगातार पत्रकारों की आवाज़ को दबाने और उन पर मुकदमे दर्ज किये जाना निंदनीय है ।
उत्तरप्रदेश पत्रकारों के लिए सबसे असुरक्षित प्रदेश बनता जा रहा है जहाँ पत्रकारो द्वारा अनियमतताओ , भृष्टाचार की खबरें प्रकाशित कर सरकार को आईना दिखाने पर प्रताड़ित किया जा रहा है। मिड-डे मील में नमक -रोटी का वीडियो बनाने वाले पत्रकार पर केस दर्ज कर जैल भिजवाने के बाद अब आज़मगढ़ में स्कूली बच्चों से झाड़ू लगवाने की तस्वीर खींचने के जुर्म में पत्रकार गिरफ्तार किया गया है । बिजनौर में दलित परिवार को पानी न भरने देने की खबर छापने पर पांच पत्रकार के खिलाफ मामला दर्ज होना लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ की हत्या जैसा अपराध है ।
