सीहोर से सतीश सेन की रिपोर्ट
ब्रेकिंग न्यूज
—————–
MP के नवनियुक्त राज्यपाल के शपथ ग्रहण में ड्यूटी करने जा रहे SF फस्ट बटालियन के जवान की सड़क हादसे हुई मौत
सीहोर जिले के जावर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोल रेस्टोरेंट के सामने हुआ सड़क हादसा कार में एक उपनिरीक्षक सहित तीन जवान थे सवार इंदौर से आ रहे थे।
8 जुलाई सुबह साढ़े ग्यारह बजे मध्यप्रदेश के नवनियुक्त राज्यपाल मंगूभाई पटेल के शपथ ग्रहण समारोह में कार क्रमांक mp09 wb 1811 से ड्यूटी के लिए जा रहे थे SF फस्ट बटालियन के जवान जिसमे एक उपनिरीक्षक सहित तीन कांस्टेबल सवार थे।
कार को पीछे से इंदौर साइड से आ रहे तेजरफ्तार आयसर वाहन क्रमांक MP 37 GA 1594 के चालक ने जावर थाना क्षेत्र अंतर्गत इंदौर भोपाल हाईवे स्थित सोल रेस्टोरेंट के सामने पीछे से जबरदस्त टक्कर मार दी जिससे कार में सवार कांस्टेबल सतीश को गम्भीर चोटे आई सड़क हादसे की जानकारी देर रात्रि करीब 2 बजे जावर टीआई मदन इवने को जैसे ही लगी तत्काल मौके पर जावर पुलिस के जवानों को भेज कर 108 की मदद से गम्भीर घायल कॉन्स्टेबल को आष्टा सिविल अस्पताल रेफर किया जहां डॉक्टर द्वारा कॉन्स्टेबल को चेकअप करने के तत्काल बाद ही मृत घोषित कर दिया गया जावर पुलिस ने आयसर वाहन चालक रामचरण पिता सीताराम निवासी बोड़ा को गिरफ्तार कर वाहन को जप्त कर थाने में खड़ा कर लिया है।
