बल्देवगढ़- नगर एव छेत्र में डग्गा मार टैक्सियों की भरमार है जो की ओबरलोड होकर बेख़ौफ़ दौड़ रही है जिससे आये दिन हादसे हो रहे है और पुलिस मोन दर्शक बनकर देख रही है । बल्देवगढ़ टीकमगढ़ हाईबे पर दुर्गानगर गाँव के दोपहर 2 -30 के करीब टेक्सी क्रमांक M P36 2271 टीकमगढ़ की ओर जा रही थी जिसमे करीब 10 यात्री सबार थे । प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार टेक्सी चालक टेक्सी को तेज गति से चला रहा था सामने से कोई भारी बाहन आ रहा था तभी यकायक सामने कुत्ता आ गया जिससे टेक्सी ड्राईबर टेक्सी से सन्तुलन खो बेठा जिससे टेक्सी 10 फुट गहरी खाई में पलट गयी और उसके पहिये ऊपर हो गए घटना स्थल की दुरी पुलिस थाना से 3 किलोमीटर थी लेकिन 108 एम्बुलेंस सुचना देने के करीब आधा घन्टे में पहुँची तब तक गम्भीर घायल बुजुर्ग रनधीरा अहिरबार निबासी लखोरा 65 बर्ष की मौत हो चुकी थी जबकि टेक्सी चालक धूराम राजपूत निबासी पपावनी को बल्देवगढ़ हॉस्पिटल में इलाज हेतु भेजा गया लेकिन उसको गम्भीर अबस्था में टीकमगढ़ रेफर किया गया जबकि अन्य घायलो को उपचार हेतु हॉस्पिटल में भर्ती किया गया । कौन कोन हुये घायल प्रेम चौधरी सिर मो चोट,अभिषेक लोधी पैर में फैक्चर । काशीराम अहिरबार लखोरा व् अन्य घायल बिना इलाज के अपने अपने गन्तब्य को रबाना हो गए ।इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी कैलास बाबू आर्य का कहना है की इन डग्गामार टेक्सीयो पर समय समय पर कारबाही की गयी है में कल से फिर कारबाही करता हूँ ।
