भोपाल -आज मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा की अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में वित्त मंत्री श्री जयंत मलैया जी की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई ।
उक्त बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त श्री ए पी श्रीवास्तव एवं प्रमुख सचिव वित्त श्री पंकज अग्रवाल भी उपस्थित रहे । चर्चा के दौरान माननीय वित्त मंत्री जी द्वारा यह अवगत कराया गया की संयुक्त मोर्चा द्वारा शासन को दिए गए ज्ञापन में से अधिकांश मांगों जिनमें 2 वर्ष की आयु सीमा स्थानीय निकाय के कर्मचारियों को सातवां वेतनमान पेंशनरों को सातवां वेतनमान पंचायत सचिवों को छठवां वेतनमान दिए जाने के निर्णय एवं आदेश किए जा चुके हैं ।
संविदा कर्मचारियों के बारे में भी सरकार अतिशीघ्र अच्छा निर्णय लेने जा रही है मोर्चा के पदाधिकारियों ने 65 सूत्रीय मांगों के संबंध पर करीब डेढ़ घंटे तक विस्तृत चर्चा की । चर्चा मे मोर्चा के निम्न पदाधिकारी उपस्थित थे वीरेंद्र खोगल भुवनेश पटेल एस.बी सिंह एल एन कैलासिया जितेंद्र सिंह MP द्विवेदी राज कुमार चंदेल फिरोज खान सुभाष शर्मा ओपी कटियार साबिर खान देवेंद्र भदोरिया महेंद्र शर्मा सुरेंद्र सोलंकी भूपेश गुप्ता आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे
मोर्चा आगामी एक-दो दिनों में बैठक बुलाकर आगामी आंदोलन के बारे में अंतिम फैसला लेगा ।
