भोपाल। राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अफसरों का तबादला सरकार ने आज बुधवार शाम को किया है। इंडिया वन समाचार के एडमिनिस्ट्रेटिव कॉरेस्पॉन्डेंट के अनुसार तबादले किए गए अफसरों में वीरेन्द्र कुमार उप सचिव शिक्षा विभाग को सीईओ ग्वालियर विकास प्राधिकरण भेजा गया है।
पंकज शर्मा उप सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग को राज्य निर्वाचन आयोग भोपाल पोस्ट किया गया है। राजेश कुमार जैन अपर कलेक्टर राजगढ़ को सीईओ जिला पंचायत शिवपुरी पदस्थ किया गया है।
प्रमोद कुमार शुक्ला उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी भोपाल को अपर कलेक्टर सीहोर भेजा गया है। गजेन्द्र सिंह डाबर संयुक्त कलेक्टर उज्जैन को अपर कलेक्टर मंदसौर बनाया गया है। वीवीएस तोमर सचिव कृषि उपज मंडी इंदौर को अपर कलेक्टर उज्जैन बनाया है।
अनिल कुमार डामोर संयुक्त कलेक्टर खंडवा अब सीईओ जिला पंचायक सीधी होंगे। संदीप केरकेटटा डिप्टी सीईओ बीडीए भोपाल का सीहोर किया गया ट्रांसफर कैंसिल कर दिया गया है। राजेन्द्र राय संयुक्त कलेक्टर नरसिंहपुर को अपर कलेक्टर श्योपुर बनाया गया है।
कविता बाटला संयुक्त कलेक्टर जबलपुर को अपर कलेक्टर छिंदवाड़ा बनाया गया है। विजय राज संयुक्त कलेक्टर ग्वालियर को अवर सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय बनाया गया है। स्वाति जैन डिप्टी कलेक्टर ग्वालियर को उपायुक्त कार्यालय विशेष आवासीय आयुक्त नई दिल्ली भेजा गया है। मिलिंद ढोके डिप्टी कलेक्टर भोपाल को उपायुक्त नगर निगम भोपाल बनाया गया है।
