पटना हाइकोर्ट के अधिवक्ता मनन कुमार मिश्रा ऐतिहासिक रूप से चौथी बार बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया के चेयरमैन बने. उनका तीसरा कार्यकाल 16 अप्रैल 2018 तक का था. चौथी बार उन्हें सर्व सम्मति से बी सि आई का चेयरमैन चुना गया. मिश्रा का कार्यकाल 16 अप्रैल 2020 तक रहेगा. उन्होंने ने अपने पीछे देश भर से चुन कर आये प्रतिनिधियों को पछाड़ा.
चौथी बार बने चेयरमैन
महत्वपूर्ण बात यह है कि 1961 के बाद से आज तक देश के कोई भी प्रदेश प्रतिनिधि चार बार चेयरमैन के रूप में नहीं चुने गए. यह सौभाग्य बार काउंसिल ऑफ़ इंडिया के किसी चेयरमैन को नहीं प्राप्त हुआ. ज्यादातर चेयरमैन दो ही टर्म तक बने रह सके हैं.।
राजस्व अधिवक्ता कल्याण परिषद मप्र द्वारा मनन मिश्रा जी को चौथी बार Bar Council Of India का चेयरमैन बनने पर बधाई दी ।
