भोपाल। स्टेट बार कौंसिल के आव्हान पर राजधानी के वकीलों ने सोमवार को अदालती कार्य से विरत रहकर प्रतिवाद दिवस मनाया । इस दौरान तहसील एवं
जिला अदालतों में कामकाज पूरी तरह से बंद रहा। स्टेट बार कौंसिल के सचिव मो. मेहबूब अंसारी ने बताया कि हाईकोर्ट में न्यायाधीशों की रिक्त पदों पर शीघ्र नियुक्ति करने , इंदौर के वकील सूरज यादव के ऊपर हमला करने
वाले बदमाशों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही करने , देवास के वकील एसडी गुप्ता के विरूद्व पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज किए जाने , इटारसी तथा रीवा के वकीलों की लंबित मांगों के निराकरण हेतु सरकार द्वारा कोई
ध्यान नहीं दिए जाने के विरोध और एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांगों को लेकर मध्य प्रदेश स्टेट बार कौंसिल के आव्हान पर प्रदेश भर के 92 हजार वकीलों ने सोमवार को अदालती कार्य से विरत रहकर प्रतिवाद
दिवस मनाया । वकीलों के अदालत के कामकाज से विरत रहने के कारण पक्षकारों का परेशान होना पड़ा। पक्षकारों ने स्वंय ही कोर्ट रुम में उपस्थित होकर अपने मुकदमों की पेशी तारीखों को आगे बढ़वाया। कलेक्टर
कार्यालय ,तहसील , वक्फ ट्रिब्यूनल और गैस दावा अदालतों में भी वकीलों ने कामकाज में हिस्सा नहीं लिया।
मप्र वक्फ ट्रिब्यूनल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष नौमान खान एवं राजस्व अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष खालिद कैस ने बताया कि वक्फ ट्रिब्यूनल एवं राजस्व अदालतों में भी वकीलों ने काम बंद रखा। जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश व्यास एवं सचिव डॉ. पीसी कोठारी के नेतृत्व में वकीलों ने जिला अदालत परिसर में प्रदर्शन कर राष्ट्रपति, सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस , मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के नाम संबोधित ज्ञापन जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेद्र शुक्ला को और सीएम एवं पुलिस महानिदेशक के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा । एडवोकेट एसोसिएशन फॉर जूनियर के अध्यक्ष यावर खान एवं सचिव फुरकान खान के नेतृत्व में एसोसिएशन के सदस्यों ने भी मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस के नाम संबोधित ज्ञापन जिला एवं सत्र न्यायाधीश शैलेद्र शुक्ला को सौंपा ।
इस दौरान जिला बार एसोसिएशन की उपाध्यक्ष सपना चौधरी , मो. रियाज उददीन , मयूर चालीसगांवकर , खालिद हफीज , देवेंद्र रावत, घनश्याम सोनी , सै. खालिद अली , प्रकाश रावत, संजय गुप्ता , मो. सफीर , मनोहर माली , इमरान बेग नवाब, जितेंद्र सोलंकी , नौमान खान , मीरा चरार , शबिस्ता कुरैशी , सुनीता जोशी , राशिद राजा , रुपेश साहू , मो. अब्बास , मो. तारिक सैफिया, शोएब शन्ना , ऋषि राहुल चौबे , अब्दुल खालिक, संदीप , हसन जैदी, अनवर खान , यतेंद्र दवे , प्रतिभा मुखर्जी , सविता सोमकुंवर , आबिद हुसैन चिश्ती , सहित सैकड़ों वकील उपस्थित थे ।
